
वेनेजुएला पर अमेरिका का हमला
अमेरिका ने वेनेज़ुएला पर हमला किया लाइव अपडेट: अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर दिया है. वेनेजुएला की राजधानी कराकस धुएं में डूबी हुई है. वेनेजुएला के आसमान में अमेरिका के फाइटर जेट, अपाचे और चिनूक हेलिकॉप्टर गरजते और गोले बरसाते नजर आए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमले’ करने के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ लिया गया है. जानकारी के मुताबिक वेनेजुएला के 6 सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया है. अमेरिकी डेल्टा फोर्स ने कराकस में कहर बरपाया है. जानें पल-पल का अपडेट.
