
रणवीर सिंह, फरहान अख्तर।
रणवीर सिंह इन दिनों ‘धुरंधर’ की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हुई ये फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है. अब मार्च 2026 में इस फिल्म का दूसरा भाग दर्शकों के बीच आएगा। ऐसे में रणवीर सिंह के फैंस काफी उत्साहित हैं. लेकिन, इस बीच सुपरस्टार ने एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी से दूरी बना ली। हाल ही में खबर आई कि रणवीर अब ‘डॉन 3’ का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में यही सवाल उठ रहे थे कि फरहान अख्तर की फिल्म का ‘डॉन’ कौन बनेगा? इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है.
अब ये सुपरस्टार बनेगा ‘डॉन’
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह के फिल्म से बाहर होने के बाद ‘डॉन 3’ के लिए नए लीड एक्टर की तलाश शुरू हो गई है और मेकर्स ऋतिक रोशन को नया डॉन बनाने पर विचार कर रहे हैं। इससे पहले भी ऋतिक रोशन डॉन फ्रेंचाइजी में नजर आ चुके हैं. शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘डॉन 2’ में ऋतिक रोशन ने कैमियो किया था और अब कहा जा रहा है कि निर्माता उन्हें इस प्रतिष्ठित भूमिका के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में देख रहे हैं। हालाँकि, बातचीत अभी शुरुआती दौर में है।
ऋतिक का नाम पहले भी चर्चा में रहा था
हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि डॉन फ्रेंचाइजी में मुख्य भूमिका के लिए ऋतिक रोशन का नाम चर्चा में आया है। इससे पहले भी इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी के लिए सुपरस्टार का नाम चर्चा में रह चुका है. 2006 में फिल्मफेयर से बातचीत के दौरान फरहान अख्तर ने कहा था कि ‘डॉन में वह शाहरुख खान के साथ नहीं बल्कि रितिक रोशन के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों से ऐसा नहीं हो सका।’ उन्होंने कहा था कि जब उन्होंने अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म का रीमेक बनाने का फैसला किया था तो उनके दिमाग में ऋतिक रोशन का नाम आया था।
डॉन की स्क्रिप्ट पर काम रितिक को ध्यान में रखकर शुरू किया गया था।
सालों पहले जब फरहान अख्तर ने ‘डॉन’ की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू किया था तो उन्होंने रितिक रोशन को ध्यान में रखकर काम शुरू किया था। लेकिन, जैसे ही स्क्रिप्ट पूरी हुई, उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें इस भूमिका के लिए एक परिपक्व अभिनेता की ज़रूरत है और उन्होंने इस भूमिका के लिए शाहरुख खान से संपर्क किया। किंग खान ने फिल्म के लिए हामी भर दी और इसके साथ ही वह ‘डॉन’ बन गए। हालांकि, डॉन और डॉन 2 की सफलता के बाद उन्होंने खुद को इस फ्रेंचाइजी से अलग कर लिया, जिसके बाद डॉन 3 के लिए रणवीर सिंह को फाइनल किया गया। लेकिन अब उनके जाने के बाद एक बार फिर से ऋतिक रोशन का नाम चर्चा में आ गया है।
यह भी पढ़ें: जनवरी 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म से मेकर्स को हुआ 70 करोड़ रुपए का नुकसान, 2 स्टार किड्स पर दांव पड़ा भारी
5 साल से बेहद गंभीर समस्या से जूझ रही हैं आमिर खान की बेटी आयरा, बढ़ा वजन, खुलकर बयां किया अपना दर्द
