
संसद का बजट सत्र.
संसद का बजट सत्र शुरू हो चुका है. रविवार 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश किया और कई बड़े ऐलान किए. बजट पेश होने के बाद अब संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. सामने आई जानकारी के मुताबिक यह चर्चा सोमवार को लोकसभा में शुरू होगी. इसके बाद राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी. ये खबर भी सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में कब जवाब देंगे.
पीएम मोदी कब देंगे जवाब?
जानकारी के मुताबिक, आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी. बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल चर्चा की शुरुआत करेंगे. वहीं, सांसद तेजस्वी सूर्या इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कुल 18 घंटे आवंटित किये गये हैं. सामने आई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभवत: 4 फरवरी को जवाब देंगे. राज्यसभा में आज दोपहर 2 बजे बीजेपी के सदानंद मास्टर चर्चा की शुरुआत करेंगे.
बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हुआ था
आपको बता दें कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हो चुका है. बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण से हुई. उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को एक साथ संबोधित किया. इसके बाद 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया.
