
ईशान किशन
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले हर खिलाड़ी का पूरा फोकस खेल पर है। इसी बीच ईशान किशन को लेकर बड़ी खबर आई है। खबरें हैं कि ईशान किशन जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. ईशान किशन के दादा ने ये संकेत दिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेले जाने वाले अहम मैच से पहले ईशान के दादा ने अपने पोते की गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारतीय ओपनर की शादी को लेकर चर्चाओं का नया दौर शुरू हो गया है.
दरअसल, ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने अपने पोते की शादी और गर्लफ्रेंड को लेकर एएनआई से खुलकर बात की. अनुराग पांडे ने कहा कि ईशान ने घर पर बताया था कि अदिति ने उनके एक इंटरव्यू की काफी तारीफ की थी. उन्होंने बताया कि अदिति ने ईशान से कहा था कि तुम्हारे दादाजी हैंडसम दिखते हैं. उसका चेहरा चमक उठता है.
ईशान अपनी मर्जी के मालिक हैं
परिवार ने साफ संकेत दिया कि ईशान अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं. उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह भविष्य में जिससे भी शादी करने का फैसला करेंगे, परिवार उन्हें पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करेगा। ईशान किशन की शादी के सवाल पर अनुराग पांडे ने कहा कि उनके बड़े भाई ने भी अपनी पसंद से शादी की थी और परिवार ने उस फैसले का समर्थन किया था. यह परंपरा आगे भी घर में निभाई जाएगी, जहां बच्चों की खुशी और उनकी पसंद को प्राथमिकता दी जाएगी।
अदिति कौन है?
अदिति से जुड़े सवाल के जवाब में अनुराग पांडे ने खुलकर कहा कि वह ईशान की गर्लफ्रेंड हैं. अदिति जयपुर की रहने वाली हैं और मॉडलिंग करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अदिति मिस इंडिया प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही थीं. ईशान किशन की बात करें तो वह फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप खेलने में व्यस्त हैं. उन्होंने अब तक बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. भले ही अमेरिका के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला लेकिन नामीबिया के खिलाफ उन्होंने महज 24 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि वह 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच में भी ऐसी ही तूफानी पारी खेलेंगे.
यह भी पढ़ें:
IND vs PAK: कोलंबो से पहले बैंकॉक में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कैसे देख सकेंगे LIVE
IND vs PAK: क्या भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश बनेगी विलेन? कोलंबो की मौसम रिपोर्ट आई सामने
