
शुभमन गिल
विजय हजारे ट्रॉफी 2025 का राउंड 5 3 जनवरी को खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी मैदान पर हैं और सभी की निगाहें उनके प्रदर्शन पर हैं। 3 जनवरी को जयपुर में सिक्किम के खिलाफ मैच में भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुबमन गिल को भी पंजाब के लिए खेलना था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के तीसरे मैच के बाद चोटिल होने के कारण गिल आखिरी दो मैच नहीं खेल पाए थे, जिसके बाद उम्मीद थी कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे, ताकि उनकी फिटनेस को परखा जा सके, लेकिन जब सिक्किम के खिलाफ मैच में पंजाब की प्लेइंग 11 सामने आई तो उसमें गिल का नाम शामिल नहीं था.
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने गिल के पोस्टर के साथ मैच की जानकारी दी थी.
सिक्किम के खिलाफ जयपुर में होने वाले मैच को लेकर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मैच शुरू होने से 90 मिनट पहले शुबमन गिल के पोस्टर के साथ मैच की जानकारी एक्स पर पोस्ट की गई थी, जिसके बाद सभी को उम्मीद थी कि गिल इस मैच में खेलते नजर आएंगे. अभी यह साफ नहीं है कि शुभमन गिल इस मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की टीम को लेकर होने वाले ऐलान में उन्हें चयन समिति के साथ होने वाली बैठक का हिस्सा बनना होगा. इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान 3 या 4 जनवरी को हो सकता है, जिसमें गिल ऑनलाइन शामिल होकर बैठक का हिस्सा बन सकते हैं. इससे पहले गिल की मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब के सुपरस्टार खिलाड़ी एर्लिंग हॉलैंड के साथ भी एक फोटो वायरल हुई थी.
अभिषेक भी नहीं खेल रहे सिक्किम के खिलाफ मैच, नजरें अर्शदीप पर
विजय हजारे में पंजाब की ओर से सिक्किम के खिलाफ मैच में शुभमन गिल के अलावा अभिषेक शर्मा भी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं. इस मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जरूर खेल रहे हैं. मैच में टॉस जीतकर पंजाब की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब तक उन्होंने ग्रुप सी में चार मैच खेले हैं, जिनमें से वे तीन जीतने में सफल रहे हैं और केवल एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
सिक्किम के खिलाफ मैच में पंजाब टीम की प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (कप्तान और विकेटकीपर), हरनूर सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, नमन धीर, रमनदीप सिंह, कृष भगत, सुखदीप बाजवा, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, उदय सहारन, मयंक मारकंडे।
ये भी पढ़ें
BBL मैच में बुरी तरह पिटे पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ, जीते हुए मैच में दी टीम को हार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इस टीम का हुआ ऐलान, स्टार ऑलराउंडर को अचानक मिली कप्तानी
