
विराट कोहली और रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर है, लेकिन भारत में विजय हजारे ट्रॉफी खेली जा रही है, जो वनडे फॉर्मेट पर खेली जाती है। वैसे तो यह घरेलू टूर्नामेंट हर साल होता है, लेकिन इस बार इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा खेल रहे हैं, इसलिए इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है. दोनों खिलाड़ियों ने पहले दो मैच खेले, लेकिन जब तीसरे मैच की बात आई तो दोनों नहीं खेल रहे थे. फैंस इस बात से परेशान हैं कि ऐसा क्या हुआ कि दोनों खिलाड़ी एक्शन से बाहर हो गए हैं. आइए आपको बताते हैं इसकी वजह.
पहले ही मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शतक लगाया था.
विजय हजारे ट्रॉफी में अब सभी टीमें अपने तीसरे मुकाबले के लिए मैदान में उतर चुकी हैं. पहले दो मैचों में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. पहले मैच में रोहित और कोहली ने शतकीय पारी खेली और चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी. दूसरे मैच की बात करें तो रोहित शर्मा भले ही रन नहीं बना सके, लेकिन कोहली एक बार फिर अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे.
बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक दो मैच खेलना जरूरी है.
अब बात करते हैं आज के मैच की. विजय हजारे ट्रॉफी में जहां रोहित शर्मा मुंबई के लिए खेलते हैं तो वहीं विराट कोहली दिल्ली के लिए खेलते नजर आते हैं. आज दोनों टीमें मैदान पर हैं, लेकिन रोहित और कोहली नहीं हैं. दरअसल, बीसीसीआई ने फैसला किया था कि भारत के लिए खेलने वाले सभी खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में कम से कम दो मैच जरूर खेलेंगे. इसके बाद अगर वे चाहें तो खेल सकते हैं और अगर नहीं चाहें तो आराम भी कर सकते हैं. कोहली और रोहित दो-दो मैच खेल चुके हैं और बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक अब उन्हें आगे खेलने की जरूरत नहीं है. हालांकि, विराट कोहली को लेकर खबर है कि वह फिर अगला मैच 6 जनवरी को खेलेंगे, जब दिल्ली का मुकाबला रेलवे से होगा.
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी
इसके बाद 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी. इसके लिए अभी तक बीसीसीआई की ओर से भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन यह लगभग तय है कि इस टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जरूर होंगे. उम्मीद है कि इस वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा अगले साल की शुरुआत में कर दी जाएगी. वैसे भी सीरीज भारत में है इसलिए खिलाड़ियों को एकजुट होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. चयनकर्ता यह भी देख सकेंगे कि खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में कैसा प्रदर्शन करते हैं.
ये भी पढ़ें
412 रन का जादुई आंकड़ा, महिला T20I क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा चमत्कार; नया इतिहास रचा गया
हरलीन देयोल को बल्लेबाजी के लिए ऊपर क्यों नहीं भेजा गया? कप्तान हरमनप्रीत ने किया बड़ा खुलासा
