
डेविड वॉर्नर और विराट कोहली
बिग बैश लीग में सिडनी थंडर और होबार्ट हरिकेंस के बीच मैच खेला गया, जिसमें हरिकेंस की टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की. थंडर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए. इसके बाद हरिकेंस टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. सिडनी थंडर टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन डेविड वॉर्नर ने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और जोरदार शतक लगाया.
डेविड वॉर्नर ने 130 रन की दमदार पारी खेली
सिडनी थंडर टीम के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ओपनिंग करने आए और उन्होंने 65 गेंदों में कुल 130 रन बनाए जिसमें 11 चौके और 9 छक्के शामिल थे. विरोधी गेंदबाज उनके सामने टिक नहीं सके और बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। शतक लगाने के बाद वॉर्नर ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है. दोनों बल्लेबाजों ने टी20 क्रिकेट में अब तक कुल 9-9 शतक लगाए हैं.
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | शतक |
| क्रिस गेल | 22 |
| बाबर आजम | 11 |
| विराट कोहली | 9 |
| डेविड वार्नर | 9 |
| रिले रूसो | 9 |
डेविड वॉर्नर ने टी20 क्रिकेट में 13000 से ज्यादा रन बनाए हैं.
डेविड वार्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह अभी भी दुनिया भर की लीगों में खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक टी20 क्रिकेट में कुल 429 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 13769 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 113 अर्धशतक लगाए हैं. वॉर्नर की गिनती दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में होती है और वह तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं.
डेविड वॉर्नर के अलावा बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे.
डेविड वॉर्नर ने होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ शतक जरूर लगाया, लेकिन उनके अलावा अन्य बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. होबार्ट टीम के लिए टिम वार्ड ने 90 रनों की दमदार पारी खेली. मिचेल ओवेन के बल्ले से 45 रन निकले. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी थी. निखिल चौधरी ने 14 गेंदों में 29 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई.
यह भी पढ़ें:
शतक भी नहीं आया काम, श्रेयस अय्यर के लौटते ही आउट हुआ ये खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी, इस टीम की बढ़ी टेंशन!
