
नेपाल का विमान रनवे से फिसला
नेपाल का विमान रनवे से फिसला: नए साल की शुरुआत में ही नेपाल में बड़ा विमान हादसा हो गया है. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर की जान नहीं गई है. बुद्ध एयर का एक विमान शुक्रवार शाम यहां भद्रपुर हवाईअड्डे पर उतरते समय रनवे से फिसल गया। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, फ्लाइट 901 में सवार सभी 51 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सुरक्षित हैं।
वीडियो देखें
किसी के घायल होने की खबर नहीं
काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक, विमान को पायलट शैलेश लिंबू उड़ा रहे थे. विमान रात करीब 9:08 बजे रनवे से आगे निकल गया और हवाई पट्टी के पास घास वाले इलाके में रुक गया। झापा के मुख्य जिला अधिकारी शिवराम गेला ने पुष्टि की कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। बुद्ध एयर ने कहा कि उसने विमान का निरीक्षण करने के लिए काठमांडू से भद्रपुर हवाई अड्डे पर एक तकनीकी टीम भेजी है।
हादसा क्यों हुआ?
काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, यह उस सेक्टर की आखिरी उड़ान थी. विमान को रात भर भद्रपुर हवाई अड्डे पर रुकना था और अगली सुबह पहली उड़ान के लिए काठमांडू वापस भेजा जाना था। फिलहाल विमान को रनवे के किनारे से हटाने का काम जारी है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किस कारण से हुई.
खबर अपडेट हो रही है…
यह भी पढ़ें:
