
वैभव सूर्यवंशी
साल 2026 में जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप से पहले भारतीय अंडर-19 टीम को दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है, जहां उसे मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज खेलनी है. बीसीसीआई ने इस तीन मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया की टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सौंपी गई है, जिसके पीछे बोर्ड ने उन्हें ये जिम्मेदारी देने के पीछे कारण भी बताए हैं.
आयुष म्हात्रे के फिट नहीं होने के कारण वैभव को यह जिम्मेदारी मिली है
बीसीसीआई ने 27 दिसंबर को अंडर-19 वर्ल्ड कप के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है. वहीं, बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाने के पीछे मुख्य वजह के बारे में बताया कि आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा कलाई की चोट के कारण इस सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे. आयुष और विहान दोनों अपनी चोटों के संबंध में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को रिपोर्ट करेंगे और उसके बाद वे आईसीसी अंडर -19 विश्व कप से पहले टीम में शामिल होंगे।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की टीम
वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), एरोन जॉर्ज (उप-कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, मोहम्मद आनन, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार।
वैभव सूर्यवंशी के लिए साल 2025 शानदार रहा है
इस साल विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले भारतीय खिलाड़ी 14 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिनके लिए साल 2025 काफी अच्छा रहा है। वैभव को इस साल जहां आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला, वहीं उन्होंने टूर्नामेंट में बतौर भारतीय खिलाड़ी सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। इसके अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वैभव के बल्ले का कमाल देखने को मिला. अब सभी की निगाहें इस पर होंगी कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज में वह बतौर कप्तान कैसा प्रदर्शन करते हैं.
ये भी पढ़ें
CSK के इस नए खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से किया कमाल, सुपर किंग्स को मिली जीत
स्टीव स्मिथ ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, डॉन ब्रैडमैन के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने.
