
चुनाव प्रचार के दौरान महायुति नेता एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फड़णवीस।
महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के निर्विरोध चुनाव जीतने पर चुनाव आयोग ने एक नया नियम बनाया है. अब अगर किसी भी चुनाव में कोई भी उम्मीदवार निर्विरोध जीतता है तो उसकी पूरी रिपोर्ट राज्य चुनाव आयोग को दी जाएगी. निर्विरोध चुनाव विवाद पर राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में दबाव के कारण नामांकन वापस लेने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसलिए अगर भविष्य में ऐसा होता है तो स्थानीय अधिकारियों को रिपोर्ट देना जरूरी होगा.
आयोग के अनुसार, स्थानीय स्वशासन निकायों के चुनावों के दौरान कई बार नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद केवल एक ही उम्मीदवार बचता है, जिसके कारण उसे निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाता है। नामांकन प्रक्रिया के समय कई उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हैं, लेकिन नामांकन वापसी के समय एक उम्मीदवार को छोड़कर सभी अपना आवेदन वापस ले लेते हैं. ऐसी स्थिति में इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि संबंधित उम्मीदवार ने दूसरे उम्मीदवारों पर दबाव डालकर उनका नामांकन वापस करा लिया हो. इसे ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए गए हैं कि यदि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो इससे संबंधित विस्तृत रिपोर्ट तुरंत राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाए.
चुनाव आयोग की अनुमति से नतीजे तय किये जायेंगे
स्थानीय अधिकारियों से रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग अनुमति देगा. इसके बाद ही एकमात्र उम्मीदवार को विजेता घोषित किया जाएगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने इस आदेश की प्रति राज्य के सभी नगर निगम आयुक्तों और कलेक्टरों को भेज दी है. इसमें लिखा है, “स्थानीय स्वशासन चुनावों के दौरान, अक्सर यह घोषणा की जाती है कि एक उम्मीदवार को बिना किसी विरोध के चुना गया है क्योंकि नामांकन वापस लेने की समय सीमा के बाद केवल एक ही उम्मीदवार बचा होता है। जब कई उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करते हैं, तो नामांकन वापस लेने के समय, एक को छोड़कर सभी उम्मीदवार अपना आवेदन वापस ले लेते हैं। ऐसे मामलों में, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि शेष उम्मीदवारों ने अन्य उम्मीदवारों पर अपना नामांकन वापस लेने के लिए दबाव डाला है। इसलिए, यदि भविष्य में ऐसी घटनाएं होती हैं, तो राज्य चुनाव आयोग को तुरंत एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी जानी चाहिए और उम्मीदवार को सूचित किया जाना चाहिए।” राज्य चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद ही विजेता घोषित किया जाना चाहिए।”

महाराष्ट्र चुनाव आयोग का आदेश
महायुति के 68 उम्मीदवार निर्विरोध जीत रहे हैं
बीएमसी चुनाव में महायुति गठबंधन के 68 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं. इनमें बीजेपी के 44, शिवसेना के 22 और अजित पवार की एनसीपी के दो उम्मीदवार शामिल हैं. सबसे अधिक संख्या में निर्वाचित उम्मीदवार ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली नगर निगम से हैं। इसके बाद पुणे, पिंपरी चिंचवड़, पनवेल, भिवंडी, धुले, जलगांव और अहिल्यानगर हैं। इस बीच, शिवसेना (उभाठा) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ दल पर पैसे का इस्तेमाल करने और विपक्षी उम्मीदवारों को 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों से हटने के लिए धमकी देने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र में 15 जनवरी को 29 नगर निकायों के लिए चुनाव होंगे।
ये भी पढ़ें-
