
सांसद देवेश ठाकुर ने मुस्लिम वोटों को लेकर विवादित बयान दिया है.
बिहार के सीतामढी से सांसद और जेडीयू नेता देवेश ठाकुर ने मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया है. मुसलमानों के बीच एक कार्यक्रम के दौरान देवेश ठाकुर ने मुसलमानों पर निशाना साधते हुए कहा कि मुसलमानों ने मुझे वोट नहीं दिया, मैं उनके लिए काम क्यों करूं. हालांकि, इस दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग सांसद देवेश ठाकुर को समझाने की कोशिश करते हैं. लेकिन सांसद देवेश ठाकुर लगातार आरोप लगाते रहे.
सांसद के बयान पर हंगामा
उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांसद यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “मैं दूसरों के लिए क्यों काम करूं, आप अपने समुदाय की ओर से जिम्मेदारी नहीं ले सकते। औचित्य मत दीजिए, अन्यथा मैं सख्त रुख अपनाऊंगा।” सांसद का यह बयान सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर लोग इस बयान पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे गुस्से में दिया गया बयान बता रहे हैं तो कुछ लोग जनप्रतिनिधि की भाषा पर सवाल उठा रहे हैं.
हालांकि, इस वायरल वीडियो को लेकर सांसद की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है. वहीं, इस बयान को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा चल रही है.
वीडियो देखें-
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
देवेश ठाकुर का यह पहला विवादित बयान नहीं है. इससे पहले 2025 में उन्होंने कहा था कि मुसलमान यादव और कुशवाहा का काम नहीं करेंगे क्योंकि इन तीन जातियों ने उन्हें वोट नहीं दिया. हालांकि इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई भी दी.
(रिपोर्ट-सौरभ सीतामढी)
ये भी पढ़ें-
चिराग पासवान के जीजा ‘लापता’ सांसद अरुण भारती की तलाश तेज, जमुई में लगाए गए पोस्टर
