
मृतक अनिता और उसकी तीन बेटियां
दिल्ली के समयपुर बादली इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. एक शख्स ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी और तीन मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस को इस घटना की जानकारी बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे मिली. पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए।
समयपुर बादली के चंदन विहार में किराए के मकान के कमरे में महिला अनीता (30 साल) और उसकी तीन बेटियों (उम्र 5, 4 और 3 साल) के शव पड़े थे। हत्या को धारदार हथियार से अंजाम दिया गया. घटना के बाद से आरोपी पति फरार है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति सब्जी विक्रेता है. परिवार बिहार के पटना जिले का रहने वाला था. अनिता अपने पति मनचुन केवट और तीन बेटियों के साथ किराये के मकान में रहती थी. आरोपी पति मनचुन आजादपुर मंडी में अदरक बेचने का काम करता है.
आरोपी की आखिरी लोकेशन कहां मिली?
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मनचुन की आखिरी लोकेशन जहांगीरपुरी में मिली थी, जहां उसका फोन बंद था. कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं. जांच में पता चला है कि आरोपी को सुबह करीब 5 बजे इलाके से भागते हुए सीसीटीवी में देखा गया था.

शख्स पर पत्नी और बेटियों की हत्या का आरोप
पड़ोसियों ने क्या बताया?
ऊपरी मंजिल पर रहने वाली एक महिला ने बताया कि रात डेढ़ बजे तक सब कुछ सामान्य था और उसने कोई शोर नहीं सुना. वहीं, एक पड़ोसी ने बताया कि शुरुआती दिनों में पति-पत्नी के बीच कुछ झगड़े हुए थे, जिसमें मारपीट भी शामिल थी, लेकिन हाल के दिनों में सब कुछ ठीक लग रहा था.
ये भी पढ़ें-
फल विक्रेताओं की घिनौनी करतूत का वीडियो आया सामने, चूहे मारने की दवा लगा कर बेच रहे थे फल
दिल्ली में वाहनों पर ग्रीन टैक्स पर नितिन गडकरी ने उठाए सवाल, ‘आप टोल क्यों वसूल रहे हैं?’
