
बेन डकेट
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को चार विकेट से हरा दिया और 2011 के बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की। जोश टोंग, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल और बेन डकेट ने इंग्लैंड के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मैच में पूरी टीम ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलियाई टीम को संभलने का मौका नहीं दिया. इसके चलते टीम को जीत मिली. मैच में डकेट ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की.
बेन डकेट ने टेस्ट में 3000 रन पूरे किये
पहली पारी में इंग्लैंड के लिए स्टार बल्लेबाज बेन डकेट कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. उन्होंने 26 गेंदों में कुल 34 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था. इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए.
डकेट हैरी ब्रुक का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए
बेन डकेट ने 3474 गेंदों में टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं. वह टेस्ट में सबसे कम गेंदों में 3000 रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। टेस्ट में सबसे कम गेंदों में 3000 रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के हैरी ब्रूक के नाम है और उन्होंने 3468 गेंदों में यह रन पूरा किया था. अगर डकेट ने 7 गेंद पहले अपने 3000 टेस्ट रन पूरे कर लिए होते तो वह ब्रूक का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और वह बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूक गये.
टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज:
| बल्लेबाज | गेंद |
| हैरी ब्रूक | 3468 |
| बेन डकेट | 3474 |
| एडम गिलक्रिस्ट | 3610 |
| डेविड वार्नर | 4047 |
| ऋषभ पंत | 4095 |
2016 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया
बेन डकेट ने 2016 में इंग्लैंड टीम के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने टीम के लिए कुल 42 मैच खेले, जिसमें उनके बल्ले से 3005 रन बने. इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं. इसके अलावा वनडे क्रिकेट में उनके नाम 1237 रन भी हैं.
यह भी पढ़ें:
जीत के बाद पीसीटी में इंग्लैंड को मिला फायदा, WTC 2025-27 में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार मिली हार
ENG vs AUS: भारतीय टीम से बराबरी पर पहुंचा इंग्लैंड, इतने सालों बाद ऑस्ट्रेलिया में मिली टेस्ट जीत
