
शेयर बाज़ार समापन 6 जनवरी, 2026: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। आज बीएसई सेंसेक्स 376.28 अंक (0.44%) गिरकर 85,063.34 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 71.60 अंक (0.27 फीसदी) की गिरावट के साथ 26,178.70 अंक पर बंद हुआ। मंगलवार को टाटा ग्रुप की कंपनियों ट्रेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई. आपको बता दें कि सोमवार को भी बाजार गिरावट के साथ कारोबार बंद किया था। कल सेंसेक्स 322.39 अंक गिरकर 85,439.62 अंक पर और निफ्टी 78.25 अंक गिरकर 26,250.30 अंक पर बंद हुआ।
ट्रेंट के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा गिरे
सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और बाकी 15 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह आज निफ्टी 50 की 50 में से 29 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और बाकी सभी 21 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 2.66 फीसदी की बढ़त के साथ और ट्रेंट के शेयर सबसे ज्यादा 8.43 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
यह खबर अभी भी अपडेट की जा रही है…
