
स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ मौजूदा एशेज टेस्ट सीरीज में अब तक बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं. स्मिथ अब तक चार में से तीन टेस्ट मैच खेल पाए हैं और उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है. मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में स्मिथ बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके. इस मैच की पहली पारी में केवल 9 रन बने और दूसरी पारी में 24 रन बने. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस मैच में कुछ बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं.
स्टीव स्मिथ एशेज टेस्ट सीरीज में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने.
एशेज टेस्ट सीरीज के चौथे मैच की दोनों पारियों में स्मिथ ने कुल 3 चौके लगाए. इसके साथ ही वह एशेज टेस्ट के इतिहास में 400 या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के नाम था। उन्होंने एशेज में 498 से ज्यादा चौके लगाए थे. लिस्ट में तीसरे नंबर पर एलन बॉर्डर का नाम है। उन्होंने 42 मैचों में 376 चौके लगाए.
स्टीव स्मिथ ने एलन बॉर्डर को पीछे छोड़ा
अब स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 40 टेस्ट मैचों में 55.51 की औसत से 3553 रन बनाए हैं. उन्होंने इस मामले में एलन बॉर्डर को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने 47 मैचों में 3548 रन बनाए थे. इस सूची में महान डॉन ब्रैडमैन का नाम पहले नंबर पर है। उन्होंने 37 मैचों में 5078 रन बनाए थे. जबकि चौथे नंबर पर रहे स्टीव वॉ ने 3200 रन बनाए थे.
स्मिथ चोट के कारण तीसरा टेस्ट नहीं खेल सके
स्टीव स्मिथ की बात करें तो वह चोट के कारण एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में नहीं खेल सके थे. बाकी तीन मैचों में वह एक भी बड़ी शतकीय पारी नहीं खेल सके हैं. उन्होंने पहले दो टेस्ट और चौथे मैच में कप्तानी भी की. जिसमें से वह पहले दो टेस्ट जीतने में सफल रहे, लेकिन चौथे मैच में उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा। वह पांचवें टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें:
जीत के बाद पीसीटी में इंग्लैंड को मिला फायदा, WTC 2025-27 में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार मिली हार
ENG vs AUS: भारतीय टीम से बराबरी पर पहुंचा इंग्लैंड, इतने सालों बाद ऑस्ट्रेलिया में मिली टेस्ट जीत
