
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची
डोनाल्ड ट्रंप को ईरान का जवाब: ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप के बयान से अयातुल्ला खामेनेई की सरकार भड़क गई है. ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि हमारी सेनाएं तैयार हैं और ईरानी संप्रभुता के किसी भी उल्लंघन की स्थिति में उन्हें पता है कि कहां हमला करना है.
ट्रम्प ने क्या कहा?
इससे पहले ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि अगर ईरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाता है और उन्हें बुरी तरह पीटता है तो अमेरिका उनकी मदद के लिए आएगा और आगे बढ़ने के लिए तैयार है. इस बयान के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने प्रतिक्रिया दी है.
ईरान के विदेश मंत्री ने क्या कहा?
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान के लोग अपने आंतरिक मामलों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं करेंगे. हमारी सेनाएं तैयार हैं और जानती हैं कि ईरानी संप्रभुता के किसी भी उल्लंघन की स्थिति में कहां हमला करना है।
प्रदर्शन क़ोम शहर तक फैल गया
इस बीच ईरान में प्रदर्शन जारी है. सुरक्षा बलों की गोलीबारी में मारे गए प्रदर्शनकारियों के अंतिम संस्कार में लोगों ने खामेनेई मुर्दाबाद के नारे लगाए. विरोध प्रदर्शन ईरान के पवित्र शहर क़ोम तक फैल गया है। क़ोम शिया धार्मिक नेताओं का एक प्रमुख गढ़ है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने राजशाही के समर्थन में नारे लगाए.
पूरे देश में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं
ईरान में भीषण महंगाई, बिजली-पानी की कमी और बिगड़ती आर्थिक स्थिति के खिलाफ तेहरान से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब देश के सभी हिस्सों में फैल गया है। लोग ईरान के सर्वोच्च नेता सैयद अली हुसैनी खामेनेई की सत्ता खत्म करने की मांग कर रहे हैं. ईरान के फ़रसान में एक मदरसे को गुस्साए लोगों की भीड़ ने आग लगा दी. यहां खामेनेई के समर्थक उलेमा और मौलाना रहते थे. इसके अलावा गुस्साए लोगों ने सरकार के खिलाफ जोरदार हंगामा करते हुए लोरिस्तान, नहावंद, असदाबाद, कौम और करमानशाह शहरों में भी सरकारी इमारतों को निशाना बनाया है.
यह भी पढ़ें:
अमेरिका में नए साल पर आतंकी हमला नाकाम, FBI ने ISIS से प्रेरित युवक को किया गिरफ्तार
