
माँ ने अपनी बेटी की हत्या कर दी.
पनवेल: शहर के कलंबोली में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक बेटा नहीं होने से महिला काफी परेशान थी. वह अपनी बेटी के हिंदी बोलने पर भी काफी नाराज थीं। अक्सर बेटी घर में हिंदी बोलने लगती थी, जिससे महिला काफी नाराज हो जाती थी। जानकारी के मुताबिक, जब घर पर कोई नहीं था तो महिला ने अपनी बेटी की नाक और मुंह दबाकर हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
महिला काफी समय से तनाव में थी
दरअसल, पनवेल के कलंबोली में एक मां ने अपनी छह साल की बेटी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी सुप्रिया प्रमोद महामुंकर (30) को गिरफ्तार कर शुक्रवार को पनवेल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. अब पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है. आरोपी महिला ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. कलंबोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कोइते ने बताया कि महिला काफी समय से तनाव में थी. वह इस बात से बहुत दुखी थी कि उसकी बेटी हुई क्योंकि वह एक बेटा चाहती थी, जिसके कारण उसके परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए और उसका इलाज चल रहा था।
हिंदी बोलने पर बेटी की हत्या
जानकारी के मुताबिक, लड़की स्कूल जाती थी इसलिए उसे मराठी के साथ-साथ अंग्रेजी और हिंदी का भी ज्ञान था। वह घर में कई बार हिंदी में बात करती थीं, जिससे उनकी मां बहुत नाराज रहती थीं. गुरुवार को जब घर में कोई नहीं था तो आरोपी महिला ने बच्ची का नाक और मुंह दबाकर और पेट और सीने पर किसी भारी चीज से दबाव डालकर उसकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद कलंबोली पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इस जघन्य अपराध के पीछे के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। (इनपुट-पुरुषोत्तम कन्नौजिया)
ये भी पढ़ें-
दो-तीन साल के रिलेशनशिप के बाद कपल ने की लव मैरिज, महज 24 घंटे में लिया तलाक; वजह चौंकाने वाली है
शराब पीने से रोकना पड़ा महंगा, नशेड़ियों ने ट्रैक्टर में लगाई आग; पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई
