
हुमायूं कबीर के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया.
कोलकाता: हाल ही में हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल में नई पार्टी बनाई थी. अब पुलिस ने नवगठित जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को हिरासत में ले लिया है. हुमायूं कबीर पर मुर्शिदाबाद में उनके आवास पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर कथित तौर पर छुट्टी मांगने पर हमला करने और पिटाई करने का आरोप है। वहीं, टीएमसी ने कहा कि गुलाम नबी आजाद ने भरतपुर विधायक कबीर के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के तौर पर तैनात पुलिसकर्मी पर हाथ उठाकर संज्ञेय अपराध किया है और पुलिस ने कानून के मुताबिक कार्रवाई की.
पीएसओ पर हमला करने का आरोप
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुलाम नबी आजाद उर्फ सोहेल को शक्तिपुर थाने में कांस्टेबल जुम्मा खान की शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया गया है. उन्होंने कहा कि हुमायूं कबीर के पीएसओ जुम्मा खान ने आरोप लगाया था कि रविवार सुबह जब उन्होंने कुछ दिनों की छुट्टी के लिए आवेदन किया तो विधायक के बेटे ने उन पर हमला किया. पुलिस अधिकारी ने कहा, ”शिकायत के आधार पर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.” मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
हुमायूँ कबीर ने चेताया
इस पूरी घटना पर जन उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने कहा, “बिना किसी सूचना या अनुमति के पुलिस मेरे घर, खासकर वहां स्थित कार्यालय पर आई और मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश की. साथ ही मेरे बेटे ने उन्हें धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया. गुरुवार को दोपहर 12 बजे मैं मुर्शिदाबाद पुलिस स्टेशन का घेराव करूंगा और पुलिस को मेरे घर आने का कारण बताऊंगा. सब कुछ सीसीटीवी में रिकॉर्ड है, मैं सबूत पेश करूंगा.”
पुलिस पर निशाना साधने का आरोप
आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस से निलंबित होने के बाद हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी बनाई है. वह तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद शैली की मस्जिद की आधारशिला रखी। हुमायूं कबीर ने दावा किया कि शिलान्यास के बाद पुलिस ने शक्तिपुर इलाके में उनके आवास को घेर लिया. हुमायूं कबीर ने आरोप लगाया कि पुलिस तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर उन्हें निशाना बना रही है. विधायक ने कहा कि पुलिस बल ”कमजोर बहाने” के आधार पर किसी निर्वाचित जन प्रतिनिधि के घर की घेराबंदी नहीं कर सकती.
ये भी पढ़ें-
बरेली में भीख मांगते पकड़े गए दो संदिग्ध कश्मीरी, खुफिया एजेंसियां पूछताछ में जुटीं
ग्रामीणों ने महिला को घर से खींचकर जूतों की माला पहनाई और पीटा
