
शेयर बाज़ार समापन 1 जनवरी, 2026: साल के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार में सपाट कारोबार देखने को मिला। 1 जनवरी 2026 को बीएसई सेंसेक्स 32.00 अंक (0.04%) की मामूली गिरावट के साथ 85,188.60 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 16.95 अंक (0.06 फीसदी) की मामूली बढ़त के साथ 26,146.55 अंक पर बंद हुआ। आज से सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर अस्थायी शुल्क के बजाय स्थायी उत्पाद शुल्क लागू कर दिया गया है, जिसके कारण आज तंबाकू कंपनी आईटीसी के शेयरों में लगभग 10 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। आईटीसी में आज की बड़ी गिरावट का सेंसेक्स के प्रदर्शन पर नकारात्मक असर पड़ा, जिसके कारण आज सेंसेक्स लाल निशान में बंद हुआ।
एनटीपीसी के शेयरों में शानदार तेजी दर्ज की गई
हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और बाकी सभी 8 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह आज निफ्टी 50 की 50 में से 38 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और बाकी सभी 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा 2.08 फीसदी की बढ़त के साथ और आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा 9.69 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
यह खबर अभी भी अपडेट की जा रही है…
