
स्मार्टफोन की दो अहम सेटिंग्स
पिछले साल साइबर धोखाधड़ी की कई घटनाएं सामने आई हैं। ऑनलाइन फ्रॉड की वजह से कई लोगों के बैंक खाते खाली हो गए हैं. साइबर क्राइम पोर्टल के मुताबिक, भारत में हर दिन करीब 6 हजार लोग साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं। इसे लेकर सरकार की ओर से कई तरह के अभियान भी चलाए जा रहे हैं. कई बार साइबर ठगी के शिकार लोगों को भनक तक नहीं लगती और वे अपराधियों के जाल में फंस जाते हैं. ज्यादातर लोग स्मार्टफोन के जरिए घोस्ट हैकिंग का शिकार बनते हैं। अगर आप 2026 में ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार नहीं होना चाहते हैं तो तुरंत अपने स्मार्टफोन में इन दो सेटिंग्स को ऑन कर लें।
साइबर अपराधियों के लिए एंड्रॉइड यूजर्स को निशाना बनाना आसान है। वे यूजर्स को मैसेज, व्हाट्सएप या अन्य माध्यमों से ऐप लिंक भेजते हैं, जैसे ही यूजर इन लिंक्स पर क्लिक करते हैं, उनके फोन में मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है। ये मैलवेयर यूजर के स्मार्टफोन से निजी जानकारी चुरा लेते हैं और हैकर्स को डिवाइस तक पहुंच भी दे देते हैं। ऐसे में यूजर्स को अपने फोन में दो सेटिंग्स ऑन कर लेनी चाहिए ताकि हैकर्स उनके फोन में कोई ऐप इंस्टॉल न कर पाएं। यह तरीका हैकर्स को फोन तक पहुंच देने से रोकेगा और आपको ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाएगा।
इन दो सेटिंग्स को चालू करें
सबसे पहले एंड्रॉइड यूजर्स को अपने फोन में थर्ड पार्टी ऐप्स इंस्टॉल करना बंद करना होगा। इसके लिए यूजर को अपने फोन की सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद आपको सर्च ऑप्शन में ‘Install Unknown Apps’ सर्च करना होगा। सर्च करने के बाद आने वाले ऑप्शन में से ‘Install Unknown Apps’ पर टैप करके लिस्ट में मिले ऐप्स को अनजान ऐप्स इंस्टॉल करने की परमिशन को बंद करना होगा। हालाँकि डिफ़ॉल्ट रूप से यह फोन में NotAllowed के रूप में सेट होता है, लेकिन किसी कारण से अगर यह फोन में ऑन रहता है, तो हैकर्स अपनी इच्छानुसार अज्ञात मैलवेयर ऐप्स को फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।

एंड्रॉइड स्मार्टफोन सेटिंग्स
इसके बाद एक बार फिर से फोन की सेटिंग्स में जाएं और ‘Google Play प्रोटेक्ट’ सर्च करें और इसे इनेबल करें। फोन में गूगल प्ले स्टोर से कोई ऐप इंस्टॉल करते समय यह सेटिंग बताएगी कि ऐप असली है या नहीं। इससे फोन में केवल वही ऐप्स इंस्टॉल होंगे, जो Google Play पर लिस्टेड हैं। इसके अतिरिक्त, यह आपके फोन पर इंस्टॉल किए गए ऐप्स को भी स्कैन करेगा ताकि यह देखा जा सके कि उसमें कोई मैलवेयर है या नहीं। इस तरह आप अपने फोन को हैकर्स के कंट्रोल से बचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Samsung ला रहा है 20000mAh बैटरी वाला फोन, चीनी कंपनियों के होश उड़े, नए लीक में हुआ बड़ा खुलासा
जनवरी से दिसंबर तक चलता है बीएसएनएल का प्लान, कम कीमत में पूरे साल एक्टिव रहेगा नंबर
