
आज का राशिफल 31 दिसंबर 2025
31 दिसंबर 2025 का राशिफल: आज पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 1:48 बजे तक रहेगी. आज रात 9 बजकर 14 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 1 बजकर 30 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा आज कूर्म द्वादशी व्रत है. आज का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष है. वहीं ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। आचार्य इंदु प्रकाश जी बता रहे हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष: उत्साह, आध्यात्मिकता और वित्तीय लाभ से भरा दिन।
मेष राशि वालों आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपका रूझान अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। रचनात्मक कार्यों से आपको आर्थिक लाभ होगा। मेष राशि का विस्तृत राशिफल
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 4
वृषभ: शुभ समाचार मिलेगा, काम और परिवार के बीच संतुलन रहेगा.
आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज कोई योजनाबद्ध काम शुरू करेंगे। पुत्र को सफलता मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। आज किसी खास रिश्तेदार से मुलाकात होगी। आय के नये स्रोत बनेंगे। आपको पाचन तंत्र की समस्याओं से राहत मिलेगी। वृषभ राशि का विस्तृत राशिफल
- शुभ रंग- गुलाबी
- भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन: सफलता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला दिन है
आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आज आप जो काम करेंगे वह समय से पहले पूरा हो जाएगा। आज आप दांपत्य जीवन में चल रहे मतभेदों को दूर करने का प्रयास करेंगे, आपकी एक छोटी सी कोशिश आपके घरेलू जीवन को बेहतर बना सकती है। मिथुन राशि का विस्तृत राशिफल
- शुभ रंग-लाल
- शुभ अंक- 1
कर्क: समय अनुकूल है, धैर्य से बड़ी सफलता मिलेगी
आज आपका काम आपकी इच्छा के अनुरूप होगा। दोस्तों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। आज पराक्रम और धैर्य में वृद्धि होगी। यदि परिवार में कलह चल रही है तो आप अपनी समझदारी और प्रसन्न स्वभाव से माहौल को शांत रखने का प्रयास करेंगे। कर्क विस्तृत राशिफल
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
सिंह: नए अवसर, लेकिन व्यवहार में सावधानी रखें
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आर्थिक लाभ के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। आज आप व्यापार में उत्साह के साथ अपनी आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन कर सकेंगे, प्रतिस्पर्धा करने वालों और आपसे ईर्ष्या करने वालों के दांत खट्टे होंगे। सिंह राशि का विस्तृत राशिफल
- शुभ रंग-लाल
- शुभ अंक- 1
कन्या: मेहनत रंग लाएगी, परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
आज आपका दिन ख़ुशी के पल लेकर आया है। रुका हुआ काम दोबारा शुरू करेंगे तो फायदा हो सकता है। आज ऑफिस के लम्बित कार्यों को पूरा करने पर अधिक ध्यान देना चाहिए और काम को जल्द से जल्द पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए। आज परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। कन्या राशि का विस्तृत राशिफल
- भाग्यशाली रंग- काला
- शुभ अंक- 3
तुला: विशेष दिन, काम और परिवार में खुशियाँ।
आज आपको कार्यस्थल पर सहकर्मियों और वरिष्ठों से मदद मिलेगी, जिससे आपका काम पूरा होने की ओर बढ़ेगा। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले कारोबारी व्यापारिक मामलों को लेकर अपने पार्टनर के साथ मीटिंग करेंगे। कपड़ा व्यापारी अधिक मुनाफे से खुश रहेंगे। तुला राशि का विस्तृत राशिफल
- भाग्यशाली रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
वृश्चिक: लाभ और पदोन्नति की संभावना, लेकिन गोपनीयता रखें
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। प्रशासनिक पद पर आसीन लोगों को पदोन्नति मिलने से प्रसन्नता रहेगी। अधूरे एवं साहसिक कार्य पूर्ण होने के योग हैं। ज्यादा भरोसा करके अपनी बातें किसी से शेयर न करें। प्रतियोगी परीक्षाओं के नतीजे आपके पक्ष में रहेंगे। वृश्चिक राशि का विस्तृत राशिफल
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 8
धनु: जिम्मेदारियों और सफलता का संतुलित दिन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। आपको अपने ससुराल पक्ष में किसी मांगलिक कार्यक्रम की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों की थोड़ी सी लापरवाही निराशा का कारण बन सकती है, कड़ी मेहनत करते रहें। धनु विस्तृत राशिफल
- शुभ रंग- हरा
- भाग्यशाली अंक- 2
मकर: खुशियों की बारिश और शुभ समाचार
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बिजनेस में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। मकर विस्तृत राशिफल
- शुभ रंग- सुनहरा
- शुभ अंक- 1
कुंभ: जीवन में बदलाव, फैसले आपके पक्ष में होंगे
आज आपका दिन नए बदलाव लेकर आने वाला है। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज अचानक होने वाली कुछ गतिविधियों पर नजर रखें। आप जिस भी काम को करने की सोचेंगे, अगर उसके प्रति आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा तो सब काम अच्छे से हो जाएगा। कुम्भ राशि का विस्तृत राशिफल
- शुभ रंग-मैजेंटा
- शुभ अंक- 9
मीन: अच्छे दिन, समाधान और लाभ की संभावना
मीन राशि वालों आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपनी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छे ऑफर मिलने की संभावना है। आपको व्यापार में लाभ हो सकता है। मीन राशि का विस्तृत राशिफल
- शुभ रंग- सफ़ेद
- भाग्यशाली अंक- 2
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष में व्यापक अनुभव है। आप उन्हें हर सुबह 7.30 बजे इंडिया टीवी पर भविष्यवाणी करते हुए देखते हैं।)
सभी 12 राशियों के लिए वार्षिक राशिफल 2026
