
जीशान अंसारी
उत्तर प्रदेश के युवा लेग स्पिनर जीशान अंसारी इस समय भारत के घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वह उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने लगातार विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने इस सीजन में अब तक 17 विकेट लिए हैं और वह मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.
जीशान अंसारी ने 17 विकेट लिए हैं
जीशान अंसारी की बात करें तो उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में अब तक कुल पांच मैच खेले हैं. इन पांच मैचों में उन्होंने 47 ओवर फेंके हैं और अब तक 13.06 की औसत से 17 विकेट लिए हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में दो बार चार विकेट लिए हैं. इसके अलावा उन्होंने पिछले 3 मैचों में लगातार 3 विकेट भी लिए हैं। जीशान आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में उनका फॉर्म आईपीएल से पहले SRH के लिए अच्छी खबर है.
SRH ने मेगा ऑक्शन में जीशान अंसारी को खरीदा
आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीशान अंसारी को 40 लाख रुपये की कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया. पिछले सीजन में उन्हें कुल 10 मैच खेलने का मौका मिला और वहां उन्होंने 55.50 की औसत से 6 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 9.84 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए। इस सीज़न से पहले, उन्हें SRH फ्रैंचाइज़ी ने रिटेन किया था। अब वह अपनी इसी फॉर्म को आईपीएल 2026 में भी जारी रखना चाहेंगे.
जीशान अंसारी ने यूपी टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था.
विजय हजारे ट्रॉफी से पहले जीशान अंसारी ने यूपी टी20 लीग 2025 में भी अच्छी गेंदबाजी की थी. वह उस टूर्नामेंट में मेरठ मावेरिक्स टीम का हिस्सा थे. उस सीज़न में उन्होंने 13 मैचों में 15 विकेट लिए थे. उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मेरठ की टीम को कई मैच जिताए. हालांकि, अभी उनकी नजरें विजय हजारे ट्रॉफी के बाकी बचे मैचों पर होंगी. इसके बाद वह आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें
कप्तानी डेब्यू पर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा रिकॉर्ड
