अंगकृष रघुवंशी सेंचुरी वीडियो: 2026 की शुरुआत से पहले केकेआर फ्रेंचाइजी ने एक इंट्रा स्क्वाड मैच खेला था. इस मैच में गोल्डन नाइट्स और पर्पल नाइट्स की टीमें आमने-सामने थीं. हाई स्कोरिंग मैच में पर्पल नाइट टीम ने जीत हासिल की, जिसमें 21 साल के बल्लेबाज ने सबसे अहम योगदान दिया. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अंगकृष रघुवंशी हैं. इस प्रैक्टिस मैच में रघुवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया और अपनी टीम पर्पल नाइट्स की जीत में अहम भूमिका निभाई.
गोल्डन नाइट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए.
इस मैच की बात करें तो गोल्डन नाइट्स की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 199 रन बनाए. उनकी ओर से रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ 40 रन बनाए, जबकि नए ओपनर टिम सीफर्ट ने भी तेज गति से 30 रन की पारी खेली. युवा बल्लेबाज सार्थक रंजन ने भी तेज गति से 37 रन बनाये. पर्पल नाइट्स के लिए कार्तिक त्यागी ने 3 विकेट लिए. इस तरह गोल्डन नाइट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पर्पल को 200 रनों का लक्ष्य दिया.
अंगकृष ने 55 गेंदों में शानदार शतक लगाया
पर्पल नाइट्स के लिए फिन एलन ने शानदार शुरुआत की लेकिन केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे जल्दी आउट हो गए। इसके बाद 21 साल के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने कमान संभाली. रघुवंशी ने धीमी शुरुआत की लेकिन फिर लय पकड़ी और 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. अर्धशतक पूरा करने के बाद रघुवंशी ने तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते 55 गेंदों में शतक पूरा कर लिया. उनकी ये पारी टीम के लिए बेहद अहम साबित हुई.
रघुवंशी ने 103 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली
पारी के 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर रघुवंशी ने चौका लगाया और शतक जड़कर टीम को जीत दिला दी. रघुवंशी ने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए और 187 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 103 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर पर्पल नाइट्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की। कोलकाता की टीम एक और इंट्रा स्क्वाड मैच खेलेगी. अब देखना यह होगा कि दूसरे इंट्रा स्क्वाड मैच में इन सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहता है.
ये भी पढ़ें
मैथिशा पथिराना की फिटनेस पर बड़ा अपडेट, KKR कोच ने बताया कब होंगे फिट?
IPL 2026 से पहले बढ़ी CSK की टेंशन, अब एक और खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस!
