
प्रतीकात्मक फोटो.
पिछले कुछ समय से दुनिया भर के विभिन्न देशों में भूकंप की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हाल के दिनों में कई देशों में भूकंप के कारण हजारों लोगों की मौत हो गई है। इससे लोगों में भूकंप का डर फैल रहा है. इस बीच मेक्सिको में शुक्रवार को भीषण भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. ये भूकंप दक्षिणी और मध्य मेक्सिको में आए.
भूकंप का केंद्र कहां था?
मेक्सिको की राष्ट्रीय भूकंप एजेंसी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को आए भूकंप की शुरुआती तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.5 मापी गई. जानकारी के मुताबिक, इस उच्च तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत ग्युरेरो के सैन मार्कोस शहर के पास प्रशांत तट पर स्थित अकापुल्को रिसॉर्ट के पास था. यह भूकंप धरती से 40 किलोमीटर की गहराई पर था.
