छवि स्रोत: instagram/@tabutiful
फिल्मी दुनिया में कुछ ऐसी हसीनाएं हैं जिनकी शादी का इंतजार उनके फैंस सालों से कर रहे हैं, लेकिन वो अब तक कुंवारी हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे। हैरानी की बात तो यह है कि इनमें से किसी की उम्र 40 तो किसी की 50 से ज्यादा है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है और अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जी रहे हैं।
छवि स्रोत: इंस्टाग्राम/@sushmitasen47
इनमें सबसे पहला नाम ‘मिस यूनिवर्स’ का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला और अभिनेत्री सुष्मिता सेन का है। सुष्मिता सेन 50 साल की हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। हालाँकि, उनकी दो बेटियाँ हैं, जिन्हें उन्होंने गोद लिया है।
छवि स्रोत: instagram/@tabutiful
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक तब्बू ने भी अभी तक शादी नहीं की है। अंधाधुन से लेकर दृश्यम जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं तब्बू 54 साल की हो गई हैं। उनका नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ा, बावजूद इसके एक्ट्रेस ने अभी तक शादी नहीं की है.
छवि स्रोत: इंस्टाग्राम/@tanisaamukerji
इस लिस्ट में काजोल की बहन और अजय देवगन की साली तनीषा मुखर्जी का नाम भी शामिल है। कई फिल्मों और बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुकीं तनीषा मुखर्जी भी 48 साल की हैं और अभी तक उन्हें कोई ऐसा नहीं मिला है जिसके साथ एक्ट्रेस घर बसा सकें।
छवि स्रोत: इंस्टाग्राम/@shamitashetty_official
शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने भी अभी तक शादी नहीं की है। बिग बॉस के दौरान उनका नाम राकेश बापट के साथ जुड़ा था, लेकिन बाहर आते ही उनका रिश्ता टूट गया और शमिता के फैंस का उन्हें दुल्हन बनते देखने का सपना भी टूट गया। शमिता फिलहाल 46 साल की हैं और सिंगल हैं।
छवि स्रोत: Instagram/@meeshapatel9
‘कहो ना प्यार है’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से डेब्यू करने वाली अमीषा पटेल ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि 50 साल की उम्र में भी अमीषा सिंगल हैं और अपनी सिंगल लाइफ को खूब एन्जॉय कर रही हैं।
छवि स्रोत: इंस्टाग्राम/@divyadutt25
1994 में ‘इश्क में जीना इश्क में मरना’ से डेब्यू करने वाली दिव्या दत्ता का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ‘वीर जारा’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘दिल्ली-6’, ‘स्टेनली का डब्बा’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकीं एक्ट्रेस 47 साल की हैं और अभी भी सिंगल हैं।
छवि स्रोत: इंस्टाग्राम/@sashitanwar4
छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने वाली 52 साल की साक्षी तंवर ने भी अभी तक शादी नहीं की है. एक्ट्रेस ने 2018 में एक बेटी को गोद लिया था, जिसका नाम उन्होंने दित्या रखा है। साक्षी अकेले ही अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं।
