सिरसा में बोले अभय चौटाला – कुरुक्षेत्र में कमेरे और लुटेरे के बीच संघर्ष

Haryana News
4 Min Read
कुरुक्षेत्र में कमेरे और लुटेरे के बीच संघर्ष: अभय चौटाला
JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

Dainik Haryana, New Delh: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय
सिंह चौटाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कमेरे और लुटेरा वर्ग के बीच
लड़ाई है और कुरुक्षेत्र की जनता ने उन्हें विजयी बनाने का पूरा मन बना
लिया है।

वे रविवार को सिरसा जिले में अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत
मल्लेकां स्थित अनाजमंडी में ऐलनाबाद हलके के कार्यकर्ताओं व
पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो भाजपा
सरकार 40 हजार करोड़ के कोयला घोटाले के आरोपी को जेल भेजने की बातें
कहती थी, आज उसी पार्टी ने उन आरोपियों को अपना प्रत्याशी बनाया है। अभय
सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा ने आज संसदीय चुनावों में सभी प्रत्याशी
उधार में लिए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा वह वॉशिंग मशीन है जिसमें कोई
भी भ्रष्टाचारी गया तो वह पाकसाफ होकर निकला है। उन्होंने कहा कि भाजपा
शासन में महंगाई, अपराध व लूटपाट की घटनाओं के ग्राफ ने हरियाणा को
शर्मिंदा किया है, इस निजाम को बदलने के लिए इनेलो को सत्ता में लाना
होगा।

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा जजपा का
गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन था जिसने दोनों हाथों से हरियाणा की जनता को
खूब लूटा। उन्होंने सिरसा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर बारे कहा कि
उन्होंने भाजपा में शामिल होने से पूर्व कई राजनीतिक दल बदले हैं और जनता
ऐसे नेताओं को सबक सिखाएगी।

उन्होंने आमजन से सभी दल बदलुओं को सबक
सिखाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि इनेलो संसदीय चुनाव जीती तो
उसके बाद हरियाणा विधानसभा के चुनाव अवश्य जीतेगी। इससे पूर्व इनेलो के
प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने ऐलनाबाद की जनता का आभार व्यक्त करते हुए
कहा कि किसान आंदोलन के दौरान विधायक अभय सिंह चौटाला ने उनकी मांगों के
समर्थन में अपना त्यागपत्र दिया था और ऐलनाबाद हलकावासियों ने अपने
विधायक का मान सम्मान बनाए रखा और बाद हुए उपचुनाव में भी किसान हितैषी
अभय सिंह चौटाला को ही विजयी बनाया।

Breaking News
Pune Accident News Update: Such a punishment for the Porsche driver! Crushed two people in the middle of the road, says judge - write an essay and...

माजरा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा
जजपा का गठबंधन लुटेरों का गठबंधन था। इसमें जहां भाजपा ने प्रदेशवासियों
को धोखा दिया वहीं जजपा ने अवसरवादिता का लाभ लिया। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष
ने कहा कि आज भाजपा की गलत नीतियों से किसानों को धोखा ही मिला है और
उनकी आमदनी घट गई जबकि किसानी का खर्च बढ़ गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने
किसानों को पूरी तरह से बर्बाद करने के उद्देश्य से ही तीन काले
कानूनों को लागू करने का प्रयास किया था।

इस अवसर पर इनेलो के जिलाध्यक्ष
कश्मीर सिंह करीवाला, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, कार्यकारी जिलाध्यक्ष
धर्मवीर नैन, शहरी जिलाध्यक्ष गंगाराम बजाज, अभय सिंह खोड, मोहनलाल
झोरड़, विनोद गोदारा, राजेंद्र झोरड़, विनोद बेनीवाल, जयसिंह गोरा, छोटू
सहारण, प्रवक्ता महावीर शर्मा, सरपंच विनोद बांगड़वा व दिनेश बेनीवाल
सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment