
शाओमी 17 अल्ट्रा
Xiaomi ने अपना अब तक का सबसे दमदार फोन लॉन्च कर दिया है। Xiaomi 17 सीरीज का यह अल्ट्रा फोन 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 6800mAh बैटरी समेत कई दमदार फीचर्स से लैस है। चीनी कंपनी का यह फोन वनप्लस 15, iQOO 15 जैसे फोन को कड़ी टक्कर देगा। यह कंपनी के Xiaomi 15 Ultra का अपग्रेड है, जिसके कैमरे, प्रोसेसर और बैटरी में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। यह फोन फिलहाल चीनी मार्केट में पेश किया गया है। इसे अगले साल की शुरुआत में भारत समेत वैश्विक बाजार में पेश किया जा सकता है।
Xiaomi 17 Ultra के फीचर्स
Xiaomi का यह अल्ट्रा फोन 6.9 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले से लैस है। फोन के डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1.5K पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन की पीक ब्राइटनेस 1060 निट्स तक है। इसमें कंपनी ने शील्ड ग्लास 3 का इस्तेमाल किया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 16 जीबी रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज दी गई है।
Xiaomi 17 Ultra नवीनतम एंड्रॉइड 16 पर आधारित हाइपरओएस 3 पर काम करता है। यह 51 से अधिक 4जी/5जी बैंड को सपोर्ट करता है। यह फोन डुअल 5G सिम कार्ड के साथ आता है। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा है, जिसमें 1 इंच का सेंसर है। इसके अलावा फोन में 200MP का पेरिस्कोप कैमरा होगा। वहीं, फोन में 50MP का तीसरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का ओमनीविजन सेंसर है।
Xiaomi का यह फोन 6,800mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह फोन IP68 रेटेड है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
| Xiaomi 17 अल्ट्रा | विशेषताएँ |
| प्रदर्शन | 6.9 इंच, एलटीपीओ, 120 हर्ट्ज़ |
| प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 |
| भंडारण | 16 जीबी रैम, 1 टीबी |
| बैटरी | 6800mAh, 90W वायर्ड, 50W वायरलेस |
| कैमरा | 50MP + 200MP + 50MP, 50MP |
| ओएस | एंड्रॉइड 16, हाइपरओएस 3 |
मूल्य कितना है?
Xiaomi का यह अल्ट्रा फोन तीन स्टोरेज ऑप्शन- 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इसे चीन में CNY 6999 यानी लगभग 89,500 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत iPhone 17 से ज्यादा रखी गई है. वहीं, इसके अन्य दो वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 7499 (लगभग 95,800 रुपये) और CNY 8499 (1,08,600 रुपये) है. इसे 27 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
बस गूगल पर जॉन सीना टाइप करें, फिर देखें आपकी स्क्रीन पर क्या जादू होता है।
Gmail यूजर्स अब बदल सकेंगे अपना ईमेल एड्रेस, Google ला रहा है खास फीचर
