
ग्रहण 2026 सूची
ग्रहण 2026 सूची: नए साल 2026 में 4 ग्रहण लगने वाले हैं। जिनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। ग्रहण को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्सुकता है, इसलिए हर कोई इसकी एक झलक पाने के लिए बेताब है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धार्मिक दृष्टि से ग्रहण देखना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि ग्रहण के समय राहु-केतु सूर्य और चंद्रमा को कमजोर कर देते हैं। यही कारण है कि ग्रहण काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आइए अब जानते हैं कि 2026 में कब-कब ग्रहण लगने वाले हैं।
2026 का पहला ग्रहण कब है?
नए साल का पहला ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा। यह एक सूर्य ग्रहण होगा जो दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा जिसके कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
2026 का दूसरा ग्रहण कब है?
2026 का दूसरा ग्रहण 3 मार्च 2026 को पड़ेगा। यह चंद्र ग्रहण होगा जो भारत समेत एशिया के लगभग सभी हिस्सों में दिखाई देगा। इसके अलावा यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में भी दिखाई देगा। इस ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा.
2026 का तीसरा ग्रहण कब है?
2026 का तीसरा ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा, जो सूर्य ग्रहण होगा। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
2026 का चौथा ग्रहण कब है?
नए साल का चौथा ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। यह साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा जिसके कारण इसका सूतक मान्य नहीं होगा।
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सच्चाई का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
