
प्रतीकात्मक फोटो
आज जब आप सुबह-सुबह उठकर अपना फोन चेक करेंगे तो आपके पास कई लोगों के मैसेज आए होंगे जिनमें ‘हैप्पी न्यू ईयर’ लिखा होगा। यह भी संभव है कि आपने रात 12 बजे कई लोगों को यह मैसेज भेजा होगा और यह भी लिखा होगा कि यह नया साल उनके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए. यह बहुत आम बात है क्योंकि कई देशों में नया साल 1 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां सितंबर में नया साल मनाया जाता है। आइए हम आपको उसके बारे में बताते हैं.
ऐसा किस देश में होता है?
अब आपके मन में यह सवाल चल रहा होगा कि वह कौन सा देश है जहां नया साल जनवरी की बजाय सितंबर में मनाया जाता है। तो चलिए फिर हम आपको उस देश के बारे में बताते हैं। हम जिस देश की बात कर रहे हैं उसका नाम इथियोपिया है। जी हां, ऐसा सिर्फ उत्तर पूर्वी अफ्रीका में स्थित इथियोपिया में ही होता है। दरअसल, यहां साल 12 महीने का नहीं बल्कि 13 महीने का होता है और 13वां महीना आमतौर पर 5 दिन का होता है और लीप ईयर में यह 6 दिन का होता है। यहां नया साल 11 सितंबर को मनाया जाता है और लीप ईयर में नया साल 12 सितंबर को मनाया जाता है.
ये जानकारी भी जानिए
आपको बता दें कि ऐसा कहा जाता है कि जब 525 ईस्वी में रोमन चर्च ने अपना पुराना कैलेंडर बदला तो इथियोपिया ने इसे नहीं अपनाया और अपना पुराना कैलेंडर ही जारी रखा। इसी वजह से वहां लोग आज भी ग्रेगोरियन कैलेंडर का पालन करते हैं और यही कारण है कि यह देश दूसरे देशों की तुलना में सालों पीछे है।
नोट: इस लेख में आपको दी गई पूरी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी उपरोक्त जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इस लेख का उद्देश्य केवल आपको यह जानकारी प्रदान करना है।
ये भी पढ़ें-
इन शब्दों को आपने कभी गूगल पर सर्च नहीं किया होगा, आज ही इन्हें ट्राई करें
