vishal verma
vishal verma

Haryana election 2024 भाजपा से किसान, मजदूर, व्यापारी, दिहाड़ीदार सहित सभी 36 वर्गों के लोग नाराज: डा. केवी सिंह

JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

Haryana election 2024 भाजपा देश को जाति-धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश में लगी हुई है: विशाल वर्मा

 

डा. केवी सिंह ने कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं की बैठक लेकर चुनाव में पूरी ताकत लगाने का किया आह्वान

Haryana election 2024 रानियां। पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया कोर्डिनेटर डा. केवी सिंह ने रानियां हलके के कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं की बैठक लेेकर उन सभी से चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगाकर पार्टी प्रत्याशी कुमारी शैलजा की जीत पक्की करने का आह्वान किया। डा. केवी सिंह के साथ हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सैल के पूर्व चेयरमैन विशाल वर्मा भी उपस्थित थे। इस दौरान डा. केवी सिंह ने शहर के वार्ड न. 3 से पार्षद प्रतिनिधि काला दओलए बलविंद्र सिंह खिंडा, बलजिंद्र सिंह बीर, कुलबीर खिंडा, धीरा विर्क, अजमेर सिंह रंधावा, बलजीत सिंह विर्क, बलदेव सिंह जोसन, शरणागत सिंह रामपुरथेड़ी, लखविंद्र सिंह पूर्व सरपंच, जसवंत सिंह विर्क पूर्व सरपंच, सुभाष पूर्व सरपंच, लखबीर काहलो, बिशन भिंडर सहित सैंकड़ों कार्यकत्र्ताओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। ‘

 

Haryana election 2024 डाण् केवी सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की लड़ाई देश का संविधान बचाने की है। देश की जनता कांग्रेस पार्टी के साथ है। भाजपा से किसान, मजदूर, व्यापारी, दिहाड़ीदार सहित सभी 36 वर्गों के लोग नाराज हैं। किसानों ने 13 महीनों तक बार्डरों पर बैठकर संघर्ष किया था। जितना लोग भाजपा से नाराज है, उससे अधिक लोग सिरसा भाजपा के प्रत्याशी से नाराज है। उन्होंने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है। आज हालात ऐसे बने हुए है कि प्रदेश में कांग्रेस 10 की 10 सीटें लोकसभा की जीत रही है। यह लोकसभा का चुनाव ही प्रदेश में आगे विधानसभा चुनाव को तय करेगा। 4 जून को परिणाम आने के बाद हरियाणा में भाजपा की सरकार गिर जाएगी और यहां जुलाई माह में विधानसभा का चुनाव होगा और कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी।

Breaking News
Cibil Score: You will get loan from this bank without checking CIBIL score, apply like this

 

Haryana election 2024 डा. केवी सिंह ने कहा कि इस लोकसभा में भाजपा 400 पार नहीं, बल्कि 400 सीटों पर भाजपा की हार होगी। भाजपा के गिरते ग्राफ  से प्रधानमंत्री हताश व निराश है। कांग्रेस पार्टी ने 70 सालों तक देश पर किसी भी प्रधानमंत्री ने महिलाओं के मंगलसूत्र पर ऐसी टिप्पणी नहीं की। इसलिए मेरा निवेदन है कि प्रधानमंत्री अपने पद की गरिमा बनाए रखे। यह सिर्फ  हताशा का ही परिणाम है, जो प्रधानमंत्री ऐसी बातें कर रहे हैं। देश व प्रदेश के अंदर भाजपा के हालात निरंतर खराब हो रहे है। जैसे जैसे लोकसभा चुनाव के चरण बीत रहे हैं, भाजपाईयों में हताशा बढ़ती जा रही है। विशाल वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी कार्यकत्र्ताओं को सिरसा सीट पर कुमारी शैलजा के हाथ मजबूत करके उन्हें जितवाना है। यहां से बहन कुमारी शैलजा जीतेगी तो कांग्रेस मजबूत होगी।

 

Haryana election 2024 उन्होंने कहा कि आज भाजपा की जुमलेबाज सरकार 400 पार का नारा देकर संविधान बदलने की फिराक में है। देश की जनता भाजपा के मंसूबों को भली-भांति जानता है। इसलिए जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आमजन की आस्था दिख रही है। आज माहौल कांग्रेस पाटी के पक्ष में है। सभी कार्यकत्र्ताओं ने मेहनत करके पार्टी के पक्ष में बने हुए इस माहौल को वोटों में बदलना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बरगलाने में लगे हुए है। वह देश को जात-पात व धर्म के नाम पर बांटना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी और संविधान बचाने की अपनी लड़ाई जारी रखेगी। इस मौके पर लखा सिंह किलेवाला, मास्टर गुरदेव सिंह, स्वर्ण सिंह जज, दलीप थाकण, जसवंत सिंह, गुरजार सिंह पुरेवाल, सुदर्शन नंबरदार, पप्पी जैन, जसवंत सिंह जोश करीवाला, सुशील गर्ग, सुभाष नेहरा, सरपंच खारिया, तेग बहादुर पूनियां, अमरीक सिंह चीमा, दखन पूर्व पार्षद, केहर सिंह कंबोज, बनवारी ढाका सहित अन्य उपस्थित थे।

Breaking News
गरीब परिवारों से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती सरकार:  Kumari Selja