
आज की ताजा खबर
ठंड का प्रकोप पूरे उत्तर भारत पर पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर बढ़ती जा रही है. ऐसे में बढ़ती ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बड़े निर्देश जारी किए हैं. सीएम योगी के आदेश के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं.
बढ़ती ठंड को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
- भीषण शीतलहर के कारण 12वीं तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद करने के निर्देश
- आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी आदि बोर्ड के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद करने के निर्देश
- शीतलहर को देखते हुए सभी अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करते रहें: सीएम
- सभी जिलों में कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी: सीएम
- कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, रैन बसेरों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें अधिकारी: सीएम
- सभी रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें अधिकारी: सीएम
