
प्रतीकात्मक फोटो.
राजधानी दिल्ली में 4 दिन के नवजात शिशु के अपहरण का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए मासूम बच्चे की मां, मौसी और उसकी एक महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. नॉर्थ रोहिणी पुलिस ने 4 दिन के नवजात शिशु के अपहरण के ब्लाइंड केस को सुलझाया और अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया।
क्या है पूरा मामला?
सामने आई जानकारी के मुताबिक यह पूरी साजिश नवजात बच्चे की मां की मौसी सुमन देवी ने रची थी. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों बच्चे की मां की मौसी सुमन देवी और उसकी सहयोगी पूजा सोनी को गिरफ्तार कर लिया है.
डीसीपी रोहिणी के मुताबिक, 31 दिसंबर को रोहिणी के डॉ. बीएसए अस्पताल से इस बच्चे का अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद मामले में नॉर्थ रोहिणी थाने में एफआईआर नंबर 783/25 दर्ज की गई थी. मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने अस्पताल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. जिसके बाद पुलिस जांच में पता चला कि बच्ची की मां की मौसी सुमन देवी ने साजिश रची थी.
कैसे रची गई अपहरण की साजिश?
डीसीपी रोहिणी के मुताबिक, सुमन देवी ने टीकाकरण कराने के बहाने बच्चे को पूजा सोनी उर्फ राधा को सौंप दिया। पूजा सोनी ने वजन कराने के बहाने बच्चे को गोद में लिया और अस्पताल से भाग गई। पुलिस की पूछताछ में सुमन देवी ने अपहरण की साजिश रचने की बात कबूल कर ली. जांच में पता चला कि पूजा सोनी अस्पताल की कर्मचारी नहीं थी। पुलिस ने सुमन देवी के घर पर छापेमारी कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और बच्चे को उसके माता-पिता से मिला दिया.
पुरानी दुश्मनी का शक
सामने आई जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने दूसरी आरोपी पूजा सोनी उर्फ राधा को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. डीसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में अपहरण की वजह पुरानी दुश्मनी सामने आ रही है लेकिन पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में दर्जी की हत्या, बिहारी लाल पर धारदार चाकू से वार; वजह चौंकाने वाली है
