
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
विकास भारत जी राम जी कानून को लेकर बीजेपी पूरे देश में जागरूकता अभियान चलाएगी. इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को बड़ी बैठक होगी. यह बैठक शनिवार शाम 7:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने जा रही है. इसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे.
बैठक में शामिल होंगे ये बड़े नेता
बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, संगठन महासचिव बीएल संतोष और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे. बैठक में सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. बैठक में जागरूकता अभियान को लेकर रणनीति बनायी जायेगी.
विकसित भारत क्या है जी राम जी का कानून
ग्रामीण भारत के लिए एक बड़े बदलाव में, केंद्र सरकार ने विकसित भारत-रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन (मनरेगा) विधेयक, 2025 को संसद से पारित कर दिया है। इसे भारत जी राम जी बिल या संक्षिप्त रूप में जी राम जी बिल कहा जा रहा है।
शीतकालीन सत्र में ये बिल पास हो गया
यह विधेयक 20 साल पुराने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह लेगा और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बन गया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिसंबर 2025 के शीतकालीन सत्र में इस बिल को लोकसभा में पेश किया था.
यह बिल विकसित भारत @2047 के विजन से जुड़ा है
केंद्र सरकार का दावा है कि यह बिल विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण से जुड़ा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास, बेहतर बुनियादी ढांचे और मजबूत आजीविका पर केंद्रित है।
