
सोलापुर में एमएनएस कार्यकर्ता की हत्या.
महाराष्ट्र के सोलापुर में नगर निगम चुनाव के दौरान नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख पर शुक्रवार को गंभीर हिंसा की घटना सामने आई। राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के पदाधिकारी बालासाहेब सर्वदे की सोलापुर में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, नामांकन वापसी के लिए नॉर्थ कोट मैदान में भारी भीड़ जुटी थी. इसी बीच एक वार्ड में विपक्षी प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि कुछ लोगों ने धमकियां दीं, जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया और एमएनएस पदाधिकारी बालासाहेब सरवड़े पर हमला कर दिया गया. हमले में उनकी मौत हो गई.
पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. मृतक को सोलापुर अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने दिगंबर शिंदे और उसके भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. इसके अलावा विजय कुमार देशमुख पर भी इस मामले में साजिश रचने का आरोप लगाया गया है.
सोलापुर शहर में तनाव
महाराष्ट्र के सोलापुर में दिनदहाड़े पार्टी एमएनएस पदाधिकारी बालासाहेब सर्वदे की हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी है. घटना के बाद सोलापुर शहर में तनाव है.
नगर निगम चुनाव कब हैं?
महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि राज्य में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) सहित 29 नगर निगमों के लिए चुनाव 15 जनवरी को एक ही चरण में कराए जाएंगे। चुनाव में 3.48 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।
ये भी पढ़ें- नागपुर: बीजेपी ने उम्मीदवार से टिकट छीना तो समर्थकों ने घर में बंद कर दिया, मनपा चुनाव का मजेदार वाकया.
