
सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़.
इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से आ रही है. यहां शनिवार सुबह सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली मारे गए हैं. यह जानकारी सुकमा पुलिस ने दी है. इसके अलावा बीजापुर में भी मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि इलाके में शनिवार सुबह पांच बजे से ही सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं.
खबर अपडेट की जा रही है…
