
हमले के बाद वेनेजुएला के लोग सुरक्षित आश्रय की तलाश में भागते नजर आए.
2026 की शुरुआत में दुनिया में एक नई जंग शुरू हो गई है. अमेरिका ने वेनेजुएला पर बड़ा हमला बोला है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी सेना हाल के दिनों में कथित तौर पर नशीली दवाओं की तस्करी करने वाली नौकाओं को निशाना बना रही है। शुक्रवार को वेनेजुएला ने कहा कि वह मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए अमेरिका के साथ एक समझौते पर बातचीत करने के लिए तैयार है। हालाँकि, इससे पहले कि कोई बातचीत हो पाती, अमेरिका ने वेनेज़ुएला पर हमला कर दिया। आइए आपको रूसी मीडिया RT.com के हवाले से हमले से जुड़े 5 खौफनाक वीडियो दिखाते हैं:
ट्रंप की सेना ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस में एक बड़े सैन्य अड्डे पर हमला किया है. नीचे दिए गए वीडियो में अमेरिकी वायुसेना वेनेजुएला के सैन्य अड्डे पर हमला करती दिख रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराकस में एक के बाद एक 7 से ज्यादा धमाके सुने गए और शहर में धुएं के बादल उठते दिखे। एक अन्य वीडियो में अमेरिकी सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर शहर के ऊपर उड़ान भरते नजर आए।
बताया जा रहा है कि पहला विस्फोट स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:50 बजे हुआ. शहर के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ रहे विमानों की आवाज़ भी सुनी गई। धमाकों की आवाज सुनते ही शहर के विभिन्न इलाकों में लोग डर गये और सड़कों पर निकल आये. नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुरक्षाकर्मी वेनेजुएला के राष्ट्रपति के आवास के पास लोगों को हिरासत में ले रहे हैं।
वेनेजुएला सरकार की ओर से हमले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, हालांकि पूरे देश में आपातकाल लगाए जाने की खबरें हैं। राजधानी कराकस के विभिन्न हिस्सों में तेज़ आवाज़ें सुनी गईं। वीडियो में टैंक को वेनेजुएला के राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ते देखा जा सकता है.
शहर के दक्षिणी इलाके में भी बिजली गुल हो गई, जो एक बड़े सैन्य अड्डे के पास है. इससे पहले वेनेजुएला ने 5 अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अमेरिका ने कार्रवाई करने की बात कही थी. अमेरिकी हमलों में वेनेज़ुएला के रक्षा मुख्यालय को भी निशाना बनाया गया है. नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे वेनेजुएला रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय फोर्ट टूना के पास विस्फोट और धुआं दिखाई दे रहा है।
आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से अमेरिका और वेनेज़ुएला दोनों के बीच तनाव काफी था और ट्रंप ने बार-बार हमले की चेतावनी दी थी. वहीं, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने गुरुवार को सामने आए एक प्री-रिकॉर्डेड इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला पर सरकार बदलने और उसके विशाल तेल भंडार तक पहुंच हासिल करने के लिए दबाव बनाना चाहता है।
