
वैभव सूर्यवंशी
भारतीय अंडर-19 टीम इस समय वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है, जहां पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम को डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत 25 रनों से हरा दिया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 301 रन बनाए. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 27.4 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए थे. लेकिन तभी मैच में बारिश आ गई और खेल शुरू नहीं हो सका. बाद में भारत ने डकवर्थ-लुईस नियम का इस्तेमाल कर जीत हासिल की.
भारत की ओर से दो बल्लेबाजों ने दो अर्धशतक लगाए
मैच में भारत अंडर-19 टीम की शुरुआत खराब रही, जब एरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और जल्दी आउट हो गए. सूर्यवंशी के बल्ले से सिर्फ 11 रन निकले. बाद में वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडू ने 21-21 रन बनाए. बाद में हरवंश पंगालिया ने 95 गेंदों में कुल 93 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 7 चौके और दो छक्के निकले. वहीं आरएस अंबरीश ने भी जोरदार अर्धशतक लगाया और 65 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए. कनिष्क चौहान ने 32 रन का योगदान दिया। इन खिलाड़ियों की बदौलत ही भारत ने 301 रन का बड़ा स्कोर बनाया. हवांश और अंबरीश अर्धशतक लगाकर भारत के लिए बड़े हीरो साबित हुए.
दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम के बल्लेबाज फ्लॉप रहे
दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम के लिए जेजे बैसन ने अच्छी गेंदबाजी की और 10 ओवर में 54 रन देकर चार विकेट लिए. बायंदा माजोला, एनटांडो सोनी और बैंडिले मबाथा ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम के लिए ज़ोरिच वान शल्कविक ने कुछ देर तक क्रीज पर टिकने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बाकी खिलाड़ियों का साथ नहीं मिल सका. ज़ोरिच ने 60 रनों का योगदान दिया. अरमान मनैक ने 46 रनों की पारी खेली. कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए और सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए. जब बारिश आई तब दक्षिण अफ्रीका ने 27.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए थे. भारत के लिए दीपेश देवेन्द्रन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए. उनके अलावा एक विकेट खिलान पटेल के खाते में गया.
यह भी पढ़ें:
विराट कोहली के बराबर पहुंचे डेविड वॉर्नर, शतक लगाकर टी20 क्रिकेट में किया ऐसा चमत्कार
शतक भी नहीं आया काम, श्रेयस अय्यर के लौटते ही आउट हुआ ये खिलाड़ी
