
हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया.
उत्तर कन्नड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां यल्लापुर में रंजीता नाम की एक हिंदू महिला की रफीक नाम के आरोपी ने शादी से इनकार करने पर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रफीक मौके से फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार दोपहर की है. जानकारी के मुताबिक, रंजीता जब पैदल घर आ रही थी तो रफीक ने उसे बात करने के लिए रोका. इसी बीच अचानक उसने चाकू निकाला और रंजीता की गर्दन पर हमला कर दिया. लहूलुहान हालत में रंजीता किसी तरह घर पहुंची, वहां से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
आरोपी एक साल से संपर्क में था
रंजीता के भाई वीरभद्र के मुताबिक आरोपी रफीक रंजीता का हाईस्कूल का सहपाठी था। वह पिछले एक साल से रंजीता के संपर्क में था। सहकारी संघ से कर्ज के पैसे लेने के लिए उसने रंजीता का फोन नंबर ले लिया और पिछले कुछ महीनों से उस पर प्यार का दबाव बनाने लगा. रंजीता ने रफीक को चेतावनी भी दी लेकिन फिर भी वह उस पर शादी के लिए दबाव बनाता रहा। जानकारी के मुताबिक, रंजीता ने 10 साल पहले तलाक ले लिया था।
हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
फिलहाल रंजीता की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. हत्या की इस घटना से जहां परिजनों में शोक का माहौल है, वहीं हिंदू संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. इस मामले को लेकर तमाम हिंदू संगठनों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया. उन्होंने इस पूरे मामले में लव जिहाद की आशंका जताते हुए यल्लापुर को बंद करने की भी मांग की. हालांकि पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद से पुलिस टीम लगातार हत्यारे रफीक की तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़ें-
वीडियो: ट्रेन से लटककर ‘कृष’ बनने का नाटक कर रहा था शख्स, आरपीएफ ने सिखाया सबक; माफ़ी मांगने लगा
भिवंडी में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर चली लाठियां और कुर्सियां; दो घायल
