
इंदौर में दूषित पानी से हो रही मौतों के बीच क्षितिग सिंघल निगम आयुक्त बन गए हैं.
इंदौर में जहरीले पानी से 16 लोगों की मौत के बाद बड़े प्रशासनिक बदलाव किये जा रहे हैं. अब इंदौर नगर निगम में बड़ा बदलाव किया गया है. दिल्ली यादव की जगह क्षितिज सिंघल को नया निगम आयुक्त बनाया गया है। दो दिन पहले भागीरथपुरा घटना के कारण हटाए गए दिलीप यादव की जगह 2014 बैच के आईएस अधिकारी क्षितिज सिंघल को निगमायुक्त बनाया गया है। क्षितिज सिंगल इससे पहले मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में प्रबंध निदेशक थे।
आधिकारिक तौर पर प्रशासन ने माना है कि छह लोगों की मौत दूषित पानी की सप्लाई से हुई है. वहीं, स्थानीय लोगों का दावा है कि गंदे पानी के कारण 16 मौतें हो चुकी हैं, जिसमें छह महीने का बच्चा भी शामिल है.
सही जल आपूर्ति प्राथमिकता – क्षितिज
इंदौर नगर निगम आयुक्त का पदभार संभालने के बाद क्षितिज सिंघल ने कहा, “हम जल आपूर्ति की चुनौतियों को देख रहे हैं। जैसा कि मैंने कहा, मैं अभी शामिल हुआ हूं, इसलिए मेरा उद्देश्य क्षेत्र का दौरा करना है और देखना है कि हमारी ओर से क्या किया जा सकता है, हम उस पर काम कर रहे हैं। जो टीमें काम कर रही हैं वे जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं… हमारी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को अच्छी और सही गुणवत्ता वाला पानी मिले।”
बीमारियों की रोकथाम के लिए ‘रिंग सर्वे’ शुरू
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण उल्टी और दस्त के प्रकोप को प्रभावी ढंग से रोकने और रोगियों की शीघ्र पहचान के लिए शनिवार से ‘रिंग सर्वे’ शुरू किया गया और इस अभ्यास को करने वाली टीमें 5,000 से अधिक घरों तक पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि ‘रिंग सर्वे’ किसी बीमारी के फैलने के स्रोत, प्रकृति और प्रसार को समझने की एक विशिष्ट विधि है, जिसमें बीमारी के कारण और इसे प्रभावी ढंग से रोकने के तरीकों का पता लगाने के लिए रोगी के आसपास के लोगों का अध्ययन किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि भागीरथपुरा में इस सर्वे के दौरान प्रत्येक ‘हॉटस्पॉट’ (जिन घरों में उल्टी-दस्त के मरीज अधिक मिले हैं) के आसपास के 50 घरों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह सर्वेक्षण 16 टीमों द्वारा किया जा रहा है जिसमें चिकित्सा अधिकारियों और नर्सिंग अधिकारियों के साथ-साथ आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और गैर सरकारी संगठनों के स्वयंसेवक शामिल हैं।
149 लोग अस्पताल में भर्ती
शनिवार को भागीरथपुरा में 5,079 घरों के सर्वे के दौरान 25,395 लोगों की जांच की गई और उल्टी-दस्त के हल्के लक्षण वाले 65 मरीज मिले, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. उन्होंने कहा कि 15 अन्य मरीजों को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक, भागीरथपुरा में उल्टी-दस्त का प्रकोप फैलने के बाद अब तक कुल 354 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 205 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल 149 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें से 20 लोग गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं. अधिकारियों ने भागीरथपुरा में दूषित पेयजल त्रासदी में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, शहर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें इस महामारी से 10 मरीजों की मौत की जानकारी मिली है.
ये भी पढ़ें-
इंदौर: 15 मौतों के बाद जागा प्रशासन, 3 साल से लटका था पाइपलाइन बदलने का काम, अब हुआ शुरू
