
विराट कोहली
विराट कोहली: विराट कोहली ने घरेलू क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था. इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उनके बल्ले से खूब रन निकले थे. अब उनका चयन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी हो गया है, जहां फैंस को उनसे अच्छे खेल की उम्मीद होगी.
विराट कोहली को सिर्फ एक शतक की जरूरत है
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली के नाम है। दोनों बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक कुल 6-6 शतक लगाए हैं। अब अगर कोहली आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक और शतक लगा देते हैं तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज:
| बल्लेबाज | शतक |
| वीरेंद्र सहवाग | 6 |
| विराट कोहली | 6 |
| सचिन तेंडुलकर | 5 |
| सौरव गांगुली | 3 |
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक कुल 33 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1657 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 154 रन रहा है.
कोहली शानदार लय में चल रहे हैं
विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 302 रन बनाए, जिसमें दो शतक शामिल थे. उनके अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया। इसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी दिल्ली की टीम के लिए खूब रन बनाए. आंध्र प्रदेश के खिलाफ जहां उन्होंने जोरदार शतक लगाया और 131 रन की पारी खेली. गुजरात के खिलाफ मैच में उन्होंने 77 रन बनाए.
यह भी पढ़ें:
बड़ी खबर! बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से किया इनकार, बीसीबी ने आईसीसी को लिखा पत्र
रोहित शर्मा के पास शानदार मौका, जैक्स कैलिस और इंजमाम उल हक रह जाएंगे पीछे!
