छवि स्रोत: पीटीआई
भारत की कुल भूमि सीमा 15,106.7 किमी लंबी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के कितने राज्यों की सीमा बांग्लादेश से लगती है?
छवि स्रोत: पीटीआई
भारत की सीमाएँ 7 देशों के साथ लगती हैं, बांग्लादेश उनमें से एक है।
छवि स्रोत: wikipedia.org
भारत बांग्लादेश के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है, जो 4096.70 किमी है। यह विश्व की 5वीं सबसे बड़ी भूमि सीमा है।
छवि स्रोत: पीटीआई
भारत के 5 राज्य बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करते हैं। असम, पश्चिम बंगाल, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा…इन राज्यों की सीमा बांग्लादेश से लगती है।
छवि स्रोत: एपी
बांग्लादेश की सबसे लंबी सीमा पश्चिम बंगाल से लगती है, जो 2217 किलोमीटर है।
छवि स्रोत: एपी
बांग्लादेश की असम से 262 किमी लंबी सीमा लगती है। वहीं, मेघालय के साथ इसकी 443 किलोमीटर की सीमा लगती है।
छवि स्रोत: एपी
त्रिपुरा बांग्लादेश के साथ 856 किमी लंबी सीमा साझा करता है। वहीं, मिजोरम बांग्लादेश के साथ 318 किलोमीटर की सीमा साझा करता है।
छवि स्रोत: पीटीआई
आपको बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद देश तेजी से गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है। बांग्लादेश में हिंसा नहीं रुक रही है. यहां चुन-चुनकर हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।
