
बांग्लादेश में हिंदुओं पर भारी अत्याचार। (फाइल फोटो)
बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से लगातार हिंदुओं का नरसंहार जारी है। कट्टरपंथियों की हिंसक भीड़ लगातार हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बना रही है जिससे लोगों में डर का माहौल है. सोमवार को बांग्लादेश से राणा प्रताप बैरागी नाम के युवक की हत्या की जानकारी सामने आई। अब सोमवार देर रात एक और हिंदू युवक मोनी चक्रवर्ती की मौत की खबर सामने आ रही है. मृतक का नाम मोनी चक्रवर्ती बताया जा रहा है.
कैसे हुई हत्या?
सामने आई जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश में राणा प्रताप बैरागी की हत्या के कुछ ही घंटों के भीतर एक और हिंदू युवक की हत्या कर दी गई है. यह घटना 5 जनवरी, 2026 को रात करीब 10 बजे नरसिंगडी जिले के पोलाश उपजिला के चोरसिंदूर बाजार में घटी. यहां एक हिंदू दुकानदार मोनी चक्रवर्ती पर बदमाशों ने अचानक धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर हालत में छोड़ दिया. बाद में उनकी चोटों के कारण मृत्यु हो गई। मोनी मदन चक्रवर्ती के सबसे बड़े बेटे थे।
राणा प्रताप बैरागी और मोनी चक्रवर्ती की हत्या ऐसे वक्त हुई है जब बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा के कई मामले सामने आए हैं. इससे पहले दीपू चंद्र दास नाम के एक हिंदू फैक्ट्री कर्मचारी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था. इसके बाद हाल के दिनों में अमृत मंडल नाम के एक और हिंदू युवक की भी हत्या कर दी गई.. वहीं मैमनसिंह जिले में बाजेंद्र बिस्वास नाम के एक हिंदू युवक को उसके साथी गार्ड ने गोली मार दी.. जबकि खोकन दास नाम के एक हिंदू व्यापारी की भी भीड़ के हमले में गंभीर चोट लगने के बाद मौत हो गई.. इन घटनाओं के बीच पहले राणा प्रताप बैरागी और फिर मोनी चक्रवर्ती की हत्या ने एक बार फिर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. तीन सप्ताह में यह छठी घटना है जिसमें किसी हिंदू युवक की हत्या कर दी गई।
