
मेघालय में कोयला खदान में विस्फोट.
मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक अवैध कोयला खदान में जोरदार विस्फोट हुआ है. इस हादसे में कई मजदूरों की मौत की खबर है. धमाका इतना तेज था कि खदान में काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया.
आशंका है कि सभी मृत मजदूर असम के रहने वाले थे, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
