
रणवीर सिंह
एक तरफ ‘धुरंधर’ स्टार रणवीर सिंह अपनी फिल्म की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं और जल्द ही इसके दूसरे पार्ट में नजर आने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक्टर को धमकी भरा मैसेज मिला है. हाल ही में रोहित शेट्टी के घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग हुई और अब रणवीर सिंह को धमकी मिली है. एक्टर से करोड़ों रुपये की डिमांड की गई है. इस मामले की जानकारी जैसे ही मुंबई पुलिस को मिली तो उन्होंने जांच शुरू कर दी.
क्या है रणवीर सिंह से जुड़ा पूरा मामला?
सामने आई जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह को व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए धमकी भरा मैसेज भेजा गया है. मैसेज के जरिए करोड़ों रुपये की मांग की गई है. धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई. पुलिस ने धमकी भरा वॉइस नोट भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है. इस पूरे मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है. हालांकि अभी तक रणवीर सिंह की टीम या उनकी तरफ से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.
जल्द ही रणवीर सिंह की फिल्म आएगी
इन दिनों रणवीर सिंह अपने वर्कफ्रंट और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर को आखिरी बार ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने हमजा नाम के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. फिल्म में रणवीर एक भारतीय जासूस की भूमिका में नजर आये थे. इस एक्शन-थ्रिलर का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और रिलीज होने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है और अब इसने ओटीटी पर भी धूम मचा दी है। दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट आने वाला है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
रणवीर ने ये फिल्म बीच में ही छोड़ दी थी
दूसरी ओर, रणवीर सिंह फिल्म ‘डॉन 3’ से कथित तौर पर बाहर होने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर के अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने से फिल्म की प्रोडक्शन प्रक्रिया रुक गई है और प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है। ऐसी भी चर्चा है कि रितिक रोशन उनकी जगह लेंगे। दावा किया जा रहा है कि इससे स्टूडियो को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इस नुकसान की भरपाई के लिए रणवीर सिंह से करीब 40 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है. हालांकि, रणवीर का कहना है कि वह प्रोडक्शन हाउस को किसी भी तरह का भुगतान करने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं और उन्होंने अपने खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को खारिज कर दिया है।
यह भी पढ़ें: सास-बहू सीरीज, बंदूक के दम पर नशे का कारोबार चलाती महिलाएं, सस्पेंस-मिस्ट्री और खून-खराबे से भरपूर
