
डोनाल्ड ट्रम्प
ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान को बिना शर्त आत्मसमर्पण कर देना चाहिए, इसके अलावा कोई और समझौता नहीं होगा. ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा- ईरान के साथ बिना शर्त आत्मसमर्पण के अलावा कोई समझौता नहीं होगा। हम एक महान और स्वीकार्य नेता का चुनाव करेंगे और ईरान को विनाश के कगार से वापस लाने के लिए अथक प्रयास करेंगे।

