
दिल्ली HC ने अरविंद केजरीवाल, सिसौदिया और अन्य आरोपियों को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया
शराब नीति मामले में सीबीआई की याचिका पर आज दिल्ली HC में सुनवाई हुई. दिल्ली HC ने अरविंद केजरीवाल, सिसौदिया और अन्य आरोपियों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 5 अप्रैल तक का समय दिया है. अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी. पिछला अंतरिम आदेश अगली सुनवाई तक जारी रहेगा. दिल्ली HC ने अपने आदेश में कहा कि केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की है.
सीबीआई की ओर से एसजी तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले में न्याय नहीं हुआ है. सभी रिकार्ड कोर्ट के समक्ष रखकर सुनवाई की जाए। निचली अदालत का आदेश न्यायसंगत नहीं था. केजरीवाल के वकील ने सीबीआई की याचिका का विरोध किया. सीबीआई की ओर से एसजी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल न्याय प्रणाली (सुनवाई कर रहे जज) के साथ-साथ सीबीआई के प्रति भी पूर्वाग्रह रखते हैं.
