
देश के ज्यादातर शहरों में लोग एलपीजी सिलेंडर को लेकर परेशान हैं।
केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर एक अहम फैसला लिया है, जिसका सीधा असर कारोबारियों और आम उपभोक्ताओं दोनों पर पड़ सकता है। सरकार ने राज्यों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त एलपीजी कोटा प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिससे बढ़ती मांग और आपूर्ति को संतुलित करने में मदद मिलेगी। इस कदम से खासतौर पर होटल, रेस्तरां और छोटे व्यवसायों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से गैस की उपलब्धता और कीमतों को लेकर चिंतित थे। भारत सरकार ने बुधवार को कहा कि तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की स्थिति ‘अभी भी चिंता का विषय’ है, और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) को वाणिज्यिक एलपीजी के अतिरिक्त 10% आवंटन की पेशकश की। खबर के मुताबिक, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (विपणन और तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा का कहना है कि एलपीजी का मुद्दा अभी भी चिंता का विषय है। ऑनलाइन बुकिंग में सुधार हुआ है. हालाँकि, यह भी सच है कि वितरकों के यहाँ लंबी कतारें लगती हैं।
खबर अपडेट हो रही है…
