
क्रिकेट में शतक से चूकना किसी भी बल्लेबाज के लिए कड़वा अनुभव होता है, लेकिन जब कोई खिलाड़ी महज एक रन की दूरी पर रन-आउट हो जाए, तो यह और भी दर्दनाक पल बन जाता है। क्रिकेट में 99 रन पर आउट होने वाले कई दिग्गज खिलाड़ियों का अनुभव बताता है कि खेल में किस्मत का भी बड़ा रोल होता है। आखिरी बार वनडे में 99 रन पर रन आउट की घटना 2007 में घटी थी। तब सचिन तेंदुलकर के साथ ऐसा हुआ था। आइए जानते हैं उन दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में, जो 99 रन पर रन-आउट होकर पवेलियन लौटे और क्रिकेट इतिहास में बदकिस्मती का शिकार हुए।

1. ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका)

2 of 6
ग्रीम स्मिथ
– फोटो : PTI
29 नवंबर 2002 को श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओपनर ग्रीम स्मिथ 99 रन पर रन-आउट हो गए। ओपनिंग में अपनी मजबूती और कप्तानी की समझदारी से पहचाने जाने वाले स्मिथ ने वनडे करियर में लगभग सात हजार रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत करीब 38 का रहा और उन्होंने 10 शतक और 47 अर्धशतक जड़े। स्मिथ का खेलना सीधा-सादा था, लेकिन उनकी स्थिरता ने दक्षिण अफ्रीका को कई जीत दिलाई।
वनडे करियर
-
मैच: 197
-
रन: 6,989
-
औसत: 37.98
-
शतक: 10 | अर्धशतक: 47
-
स्ट्राइक रेट: 80.81
-
चौके: 788 | छक्के: 44
2. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

3 of 6
सनथ जयसूर्या
– फोटो : X
17 जनवरी 2003 को इंग्लैंड के खिलाफ जयसूर्या 99 रन पर रन-आउट हो गए। विस्फोटक शुरुआत देने वाले जयसूर्या ने वनडे क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाए। करीब 32 के औसत और 28 शतकों के साथ वे श्रीलंका के सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए। 90 से ऊपर का उनका स्ट्राइक रेट दर्शाता है कि उन्होंने पारंपरिक ओपनिंग को बदलकर आक्रामक क्रिकेट का रास्ता खोला।
वनडे करियर
-
मैच: 445
-
रन: 13,430
-
औसत: 32.36
-
शतक: 28 | अर्धशतक: 68
-
स्ट्राइक रेट: 91.20
-
चौके: 1500 | छक्के: 270
3. एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

4 of 6
गिलक्रिस्ट
– फोटो : Twitter
सात मार्च 2003 को श्रीलंका के खिलाफ गिलक्रिस्ट 99 पर रन-आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज ने लगभग 9,600 रन वनडे में बनाए। करीब 36 के औसत और 16 शतकों के साथ वे हमेशा टीम को तेज शुरुआत देते रहे। उनका स्ट्राइक रेट 97 के आसपास रहा, जो बताता है कि वे हर गेंदबाज पर दबाव बनाने में माहिर थे।
वनडे करियर
-
मैच: 287
-
रन: 9,619
-
औसत: 35.89
-
शतक: 16 | अर्धशतक: 55
-
स्ट्राइक रेट: 96.94
-
चौके: 1162 | छक्के: 149
4. इयोन मॉर्गन (आयरलैंड/इंग्लैंड)

5 of 6
इयोन मॉर्गन
– फोटो : PTI
पांच अगस्त 2006 को स्कॉटलैंड के खिलाफ मॉर्गन 99 रन पर रन-आउट हुए। तब वह आयरलैंड के लिए खेल रहे थे। बाद में उन्हें इंग्लैंड टीम का कप्तान बनाया गया। इंग्लैंड की कप्तानी करते हुए उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप जिताकर इतिहास रचा। वनडे में उन्होंने 7,700 रन बनाए उन्होंने।लगभग 39 की औसत से रन बनाए और 14 शतक भी जड़े। इंग्लिश क्रिकेट को आक्रामक रूप देने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है।
वनडे करियर
-
मैच: 248
-
रन: 7,701
-
औसत: 39.29
-
शतक: 14 | अर्धशतक: 47
-
स्ट्राइक रेट: 91.16
-
चौके: 654 | छक्के: 220