
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है. बदमाशों ने पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पुरानी दुश्मनी के कारण अख्तर और मेसर को गोली मारी गयी है.
दोनों हत्या के मामले में जेल में थे
अभी कुछ दिन पहले ही पिता-पुत्र जेल से रिहा हुए हैं. दोनों हत्या के मामले में जेल में थे. इस दोहरे हत्याकांड के बाद सीतापुर के फ़तेहपुर गांव में तनाव का माहौल है. भारी फोर्स तैनात कर दी गई है.
पुलिस ने सिर्फ खानापूर्ति की
पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई. यह घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई है. 24 घंटे पहले हुए विवाद में कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने अब तक सिर्फ खानापूर्ति ही की है।
पिता-पुत्र का हमलावरों से विवाद हो गया
दो समुदायों के बीच हुई गोलीबारी के कारण कई थानों की पुलिस मौके पर है. ये मामला है सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर गांव का. घटना से पहले पिता-पुत्र का हमलावरों से विवाद हुआ था।
पीड़िता के परिजनों ने उठाए सवाल
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्रवाई कर महज अपनी खानापूर्ति की है. पुलिस इस मामले की उस तरह से जांच नहीं कर रही है, जैसी उसे करनी चाहिए. पुलिस विभाग की टीम ने आरोपों से इनकार किया है.
सीतापुर से मोहित मिश्रा की रिपोर्ट
