नवरात्रों में जेजेपी करेगी लोस उम्मीदवारों की घोषणा: दिग्विजय सिंह चौटाला

Haryana News
3 Min Read
sirsa news
JOIN WHATSAPP CHANNEL Join Now
Join Telegram Group Join Now

Dainik Haryana, New Delhi: सिरसा। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पार्टी इन नवरात्रों में ही लोकसभा उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट तैयार कर उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

दिग्विजय सिंह चौटाला

वे बुधवार को डबवाली हलके के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। गांव टप्पी, पीपली, बिजूवाली तथा दारेवाला में जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों में भी जाकर उनका कुशलक्षेम जाना। इन कार्यक्रमों में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय चौटाला का गर्मजोशी से स्वागत किया।

दिग्विजय सिंह चौटाला

इस अवसर पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि वे लोकसभा चुनावों और विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताएं। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने भिवानी-महेन्दरगढ़ से राव बहादुर सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

बाकी 9 लोकसभा के उम्मीदवारों की घोषणा भी नवरात्रों में कर दी जाएगी। स. निशान सिंह द्वारा पार्टी को इस्तीफा देने पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि निश्चित तौर पर जब पार्टी का अध्यक्ष छोडक़र जाता है तो पार्टी में चिंतन होता है और वह पार्टी कर भी रही है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जल्द ही नए लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

उन्होंने इनेलो और जेजेपी के एक होने पर दिए गए अजय चौटाला और अभय चौटाला के बयानों पर कहा कि जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला जिनकी 40 साल की राजनीतिक सोच सकारात्मकता से भरी है। उसी को दर्शाते हुए उन्होंने एक अच्छा बयान दिया लेकिन अभय चौटाला जिनकी गलत पहचान रही है ने अपनी नकारात्मक सोच को दर्शाया है।

Breaking News
Haryana Crime News: Love with gym trainer, then killed husband by giving contract, after two and a half years the horrific act of the ruthless wife was revealed

उन्होंने उनके बयान को जहरीला बयान करार दिया। जगह-जगह जेजेपी नेताओं के विरोध पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी का साथ देने पर लोगों में नाराजगी है तो वह लोगों से चर्चा कर नाराजगी दूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किसानों और आमजन के हितों के लिए अनेक लाभकारी कार्य किए।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में उनका मुद्दा केवल हरियाणा की आवाज उठाना होगा। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने सांसद रहते हुए हरियाणा के हितों की पुरजोर आवाज उठाई।

केंद्र सरकार को ट्रैक्टर को कमर्शियल वाहन से बाहर किए जाने के लिए मजबूर किया। इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, पूर्व विधायक रमेश खटक, सर्वजीत सिंह मसीतां, रणदीप सिंह मट्टदादू, जत्थेदार जगसीर सिंह मांगेआना, सुखमंदर सिंह सिहाग, सरपंच मंजीत सिंह, बलबीर सिंह तिगड़ी, गुरप्रीत सिंह पाना, इंद्रजीत टप्पी, दीपक शर्मा, गुरजंट सिंह तिगड़ी, हरप्रीत साहुवाला, राजेश सहारण, रविंद्र बिट्टू, आत्मा सिंह पन्नीवाला, रामकुमार गोदारा आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment